फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   over bridge

ग्वालियर रोड क्रासिंग पर बनेगा ओवरब्रिज, स्वीकृति मिली

Sat, 13 May 2017 01:21 AM IST
jhansi
jhansi Updated Sat, 13 May 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
over bridge
प्रशासन - फोटो : demo pic
झांसी। ग्वालियर रोड रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की प्रदेश सरकार ने मंजूरी दे दी है। इसके निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम को सौंपी गई है। ब्रिज निर्माण का काम इसी साल शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। पिछले 10 महीने से अमर उजाला ने यहां ओवरब्रिज  के लिए अभियान चला रखा है।
विज्ञापन

ग्वालियर रोड रेलवे क्रासिंग से रोजाना औसतन चालीस अप - डाउन सवारी गाड़ियां व तीस से पैंतीस मालगाड़ियां गुजरती हैं। इससे लगभग हर बीस मिनट के बाद क्रासिंग बंद कर दी जाती है। एक गाड़ी को निकलने में कम से कम दस मिनट का समय लग जाता है। नतीजतन, क्रासिंग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी - लंबी कतारें लग जातीं हैं। गेट खुलने के बाद आवागमन सामान्य होने में ही दस से पंद्रह मिनट लग जाते हैं और तब तक दुबारा क्रासिंग बंद होने का समय हो जाता है। इस समस्या से छुटकारे के लिए पिछले लंबे समय से रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग की जा रही है। जिले से इसका प्रस्ताव भेजा भी जा चुका था, परंतु शासन से स्वीकृति न मिलने की वजह से यह लटका हुआ था। लेकिन, अब शासन ने इस पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन



शुक्रवार को जिला योजना समिति की बैठक के बाद जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ने इसकी जानकारी दी। विधायक रवि शर्मा ने विस्तार से बताया कि मुख्यमंत्री के झांसी आगमन पर उनके सामने रेलवे क्रासिंग पर ब्रिज निर्माण की मांग की गई थी, जिसे प्रदेश सरकार ने मंजूर कर लिया है। ब्रिज का निर्माण उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम द्वारा किया जाएगा। सेतु निगम को ब्रिज की कार्ययोजना और एस्टीमेट तैयार करने को कहा है। उम्मीद है कि चालू वित्तीय वर्ष में ही इसके लिए बजट आवंटित कर लिया जाएगा, जिसके बाद तत्काल काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंसारी क्रासिंग पर भी ओवरब्रिज मंजूर
नगर विधायक ने बताया कि ललितपुर रोड पर हंसारी रेलवे क्रासिंग पर भी मुख्यमंत्री से ओवरब्रिज मांगा गया था। प्रदेश सरकार ने इस पर भी सहमति जता दी है। यह रेलवे क्रासिंग कैंट क्षेत्र में स्थित है, जिससे इसके निर्माण के लिए सेना की अनापत्ति मांगी गई है। प्रदेश शासन से फाइल रक्षा मंत्रालय भेज दी गई है। रक्षा मंत्रालय से अनापत्ति मिलने पर इस ब्रिज निर्माण की दिशा में भी काम शुरू कर दिया जाएगा।

डीएम ने भी बताई जरूरत
जिला योजना समिति की बैठक के बाद रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के मुद्दे पर चर्चा के दौरान जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान ने भी इसकी नितांत आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि रेलवे क्रासिंग बंद होने की वजह लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ती है। ब्रिज निर्माण में जिला प्रशासन पूरा सहयोग करेगा।  


अमर उजाला ने चलाया अभियान
ग्वालियर रोड रेलवे क्रासिंग पर बार - बार जाम लगने से लोगों को आवागमन में होने वाली समस्या को अमर उजाला द्वारा लगातार प्रमुखता से उठाया जा रहा है। इसके अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बाहर से आने वाले मंत्री - नेताओं के सामने भी यह समस्या रखी जा रही है, जिसका परिणाम है कि शासन ने इसे स्वीकृति दे दी है। शुक्रवार को जिला योजना समिति की बैठक के बाद प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह और विधायक रवि शर्मा ने भी अमर उजाला के इस प्रयास को साधुवाद दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed