{"_id":"62b6144227d4e542835e449c","slug":"ots-electricity-defaulters-not-interested-jhansi-news-jhs223505164","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओटीएस: दिलचस्पी नहीं ले रहे विद्युत बकायेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओटीएस: दिलचस्पी नहीं ले रहे विद्युत बकायेदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत विद्युत विभाग बकायेदारों को सरचार्ज माफी के साथ बकाया रकम किस्तों में जमा करने का मौका दे रहा है। इसके बावजूद उपभोक्ता बिल जमा करना ही नहीं चाहते हैं। ओटीएस लागू हुए 22 दिन हो गए, लेकिन अभी तक 35 प्रतिशत बकायेदारों ने ही अपने बिल जमा किए हैं। विभाग के 15 हजार उपभोक्ताओं पर सात करोड़ रुपये बकायेदारी है। विद्युत विभाग की एक जून 2022 से शुरू की गई ओटीएस योजना 30 जून तक चलेगी।
इसमें झांसी नगरीय क्षेत्र के 14,641 उपभोक्ताओं पर छह करोड़ 78 लाख रुपये से अधिक की बकायेदारी है। इन बकायेदारों को 53 लाख से अधिक रुपये की छूट भी दी गई। योजना को शुरू हुए 22 दिन बीत चुके हैं। इसके बावजूद अभी तक नगरीय क्षेत्र के 7,129 बकायेदारों ने अभी तक तीन करोड़ 17 लाख रुपये ही जमा किए हैं। शेष बकायेदारों से अभी भी विभाग उम्मीद कर रहा है कि जल्द अपने बकाये की रकम जमा कराएंगे।
ओटीएस का अधिक से अधिक लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए योजना का प्रचार प्रसार किया जा रहा है और उपभोक्ता सहायता शिविर भी लगाए जा रहे हैं। घर- घर जाकर नोटिस देकर बकायेदारों से बिल वसूली की जा रही है। - राजकुमार , अधीक्षण अभियंता