फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Orchha: Excavated remains of 22 palaces, settlements of courtiers

ओरछा: खोदाई में निकले 22 महलों के अवशेष, दरबारियों की बस्तियां

Tue, 18 Apr 2023 11:41 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Orchha: Excavated remains of 22 palaces, settlements of courtiers
ओरछा। सोलहवीं सदी में स्थापित ओरछा नगर के जहांगीर महल के दक्षिणी भाग में इन दिनों खोदाई के साथ अनुरक्षण का काम चल रहा है। पिछले आठ महीने से चल रही इस खोदाई में 22 महलों के अवशेष और दरबारियों की बस्तियों की संरचनाएं मिली हैं। इसके अलावा बगीचे और सड़कों के साथ-साथ पुरातन काल की अन्य सामग्री भी मिली है।
विज्ञापन

आेरछा के पुरातत्व अधिकारी घनश्याम बाथम व इंजीनियर राघवेंद्र तिवारी व उनकी टीम इस पुरातात्विक धरोहर को सहेजने में लगी है।

आेरछा राजा-महाराजाआें की नगरी रही है। यहां खोदाई के दौरान घरों में उपयोग में आने वाले मिट्टी के बर्तन, सिलचक्की, रसोई घर, अनाज रखने के पात्र, बच्चों के मिट्टी के खिलौने एवं बावड़ियाें और मंदिर के अवशेष मिले हैं। जिससे यह कहा जा सकता है कि यहां पर लोग पूर्व में व्यवस्थित तरीके से रहा करते थे। यहां पर मिल रहे अवशेषों से स्पष्ट होता है कि यह पूरा निर्माण एक सुरक्षित क्षेत्र रहा होगा। जहां राजकीय काम को करने वाले लोगो की बस्ती थी। वहीं जहांगीर महल के बगल में और राजा महल के पास बेतवा नदी के तट पर खोदाई में निकले इन खंडहरों को राजा के दरबारियों की बस्ती के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन

मंत्री, वजीर एवं सूबेदारों की एक कॉलोनी भी दिख रही
बताते हैं कि कई अवशेष मिलने से यहां पर मजदूरों से बहुत ही सावधानी से खोदाई कराई गई थी। खोदाई में यहां पर बस्तियों के अवशेष पुराने महल जैसे आलीशान मकानों के अवशेष के साथ ही सड़क भी मिली। साथ ही उस समय के मिट्टी और टेराकोटा के बर्तनों के साथ ही अन्य चीजें भी यहां पर मिल चुकी है। इसे देखकर पता चलता है कि उस समय भी ओरछा राज्य को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए राजा द्वारा अपने मंत्री, वजीर एवं सूबेदारों की एक कॉलोनी बनाकर रखा गया होगा। इससे सभी की सुरक्षा में सुविधा होती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खोदाई के दौरान 22 खंडहरों की संरचनाएं मिली हैं। किला परिसर के 800 मीटर से अधिक के क्षेत्र में खोदाई और सफाई का काम किया जा चुका है।
शिल्पा गुप्ता, आयुक्त पुरातत्व विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed