फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Oral cancer was confirmed in 30 people, breast and uterine cancer in 10 women.

Jhansi News: 30 लोगों में मुंह, 10 महिलाओं में स्तन व गर्भाशय कैंसर की पुष्टि

Mon, 15 Jun 2026 02:34 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 15 Jun 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Oral cancer was confirmed in 30 people, breast and uterine cancer in 10 women.
अमर उजाला फाउंडेशन एवं भक्ति वेदांत कैंसर हॉस्पिटल, मुंबई के सहयोग से रविवार को राघवेंद्र हॉस्पिटल में निशुल्क कैंसर जांच शिविर लगाया गया। इसमें कैंसर एवं रोबोटिक सर्जन विशेषज्ञ डॉ. विष्णु अग्रवाल ने 118 लोगों की स्क्रीनिंग की। 30 लोगों में मुंह के कैंसर तथा 10 महिलाओं में स्तन एवं गर्भाशय कैंसर की पुष्टि हुई। वहीं, किडनी और फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित पांच बच्चों को उपचार संबंधी परामर्श दिया गया। शिविर का शुभारंभ डीएम गौरांग राठी ने किया।
विज्ञापन

डीएम गौरांग राठी ने कहा कि कैंसर का समय पर पता चलने और उपचार शुरू होने से इस बीमारी पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है। कहा कि किसी भी गंभीर शारीरिक समस्या को नजरअंदाज न करने और समय रहते चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की।
विज्ञापन

राघवेंद्र हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आर.आर. सिंह ने कहा कि शिविर में शामिल ऐसे 50 लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे, जो लंबे समय से कैंसर की आशंका को लेकर तनाव में थे। विशेषज्ञ जांच के बाद जब उनकी आशंका गलत निकली तो उन्हें बड़ी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंसर विशेषज्ञ डॉ. विष्णु अग्रवाल ने बताया कि अमर उजाला फाउंडेशन और भक्ति वेदांत कैंसर हॉस्पिटल के सहयोग से कई वर्षों से निशुल्क कैंसर जांच शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका लाभ विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि कैंसर से पीड़ित पाए गए मरीजों को नियमानुसार रियायती दरों पर उपचार एवं ऑपरेशन के लिए बुलाया गया है।
इस अवसर पर प्रभारी एडी हेल्थ एवं एसआईसी डॉ. आर.के. सक्सेना, सीएमओ डॉ. शिशिर कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. आशीष अग्निहोत्री, चाइल्ड सर्जन डॉ. अंकित सिंह सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।


बुंदेलखंड में तंबाकू का सेवन करने से मुंह का कैंसर बहुत हो रहा है। शिशुओं को स्तनपान कराने से माताओं में ब्रेस्ट कैंसर की आशंका बहुत कम होती है। पांच साल तक के बच्चों में कैंसर की वजह जेनेटिक म्युटेशन है। खास यह कि कैंसर का समय से पता चलने से उपचार शुरू कराने से काफी राहत मिलती है।
डॉ. विष्णु अग्रवाल, भक्ति वेदांता कैंसर हॉस्पिटल मुंबई के एचओडी एवं रोबोटिक कैंसर सर्जरी स्पेशलिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed