फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Opportunity to participate in innovation exhibition

Jhansi News: नवप्रवर्तन प्रदर्शनी में हिस्सा लेने का मौका

Sat, 01 Mar 2025 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Opportunity to participate in innovation exhibition

विज्ञापन
झांसी। जनपद में जिला स्तरीय नवप्रवर्तन (इनोवेशन) प्रदर्शनी का आयोजन होना है। इसमें प्रतिभाग करने के लिए असंगठित क्षेत्र के नवप्रवर्तकों को 10 मार्च से पहले जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक के पास आवेदन करना होगा।

प्रदर्शनी में ऐसे नवप्रवर्तक (इनोवेटर) शामिल हो सकते हैं जिन्हाेंने किसी काम को सुगम और आसान बनाने के लिए या मानव कल्याण के लिए कोई तकनीक, औषधि, यंत्र, उपकरण आदि का आविष्कार किया हो। इसमें न सिर्फ विद्यार्थी बल्कि किसान, शिल्पकार, मैकेनिक या कारीगर आदि भी प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रदर्शनी में तकनीकी विशेषज्ञ इनके नवप्रवर्तन का मूल्यांकन करेंगे। चयनित इनोवेटर से संबंधित पेटेंट का कार्य 15 हजार रुपये से कराया जाएगा। प्रथम पुरस्कार आठ हजार, द्वितीय पांच हजार और तृतीय पुरस्कार तीन हजार रुपये दिया जाएगा। दो हजार रुपये के पांच सांत्वना पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed