फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Only one percent of the increased passenger fares affected : Mittal

बढ़े किराए से सिर्फ एक प्रतिशत यात्री ही प्रभावित: मित्तल

Wed, 14 Sep 2016 01:45 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Wed, 14 Sep 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
Only one percent of the increased passenger fares affected : Mittal
बढ़े किराए से सिर्फ एक प्रतिशत यात्री ही प्रभावित: मित्तल - फोटो : demo
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एके मित्तल ने शताब्दी, दूरंतो व राजधानी एक्सप्रेस में फ्लैक्सी फेयर स्कीम लागू किए जाने पर कहा कि प्रीमियम ट्रेनों में ही किराया बढ़ाया गया है। इन गाड़ियों में सामान्य यात्री सफर नहीं करते हैं। ऐसे यात्रियों की संख्या एक प्रतिशत से भी कम है, जो इन गाड़ियों में चलते हैं। इस कारण रिस्पांस देखने के बाद किराए की समीक्षा की जाएगी। मंगलवार को वह मदुरई देहरादून एक्सप्रेस से दिल्ली जाते समय झांसी स्टेशन पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।  
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फ्लैक्सी फेयर स्कीम में आने वाले यात्री उच्च वर्ग के हैं, जिन्हें सहूलियत पर ज्यादा किराया देना बोझ नहीं लगता है। रेलवे यात्रियों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दे रहा है। इस स्कीम से जो भी लाभ होगा, उसे यात्री सुविधाओं पर खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड ने 10 से 15 फीसदी डीजल बचाने के निर्देश दे रखे हैं, जबकि सेक्शन में एक-एक घंटे तक गाड़ियां खड़ी रहती हैं, ऐसे में डीजल की बचत कैसे हो? सवाल पर उन्होंने कहा कि डीजल इंजनों में एपीओ सिस्टम लगाया जा रहा है, जिससे अगर गाड़ी आधे घंटे से अधिक खड़ी होगी तो इंजन अपने आप ही बंद हो जाएगा। इस मौके पर डीआरएम एसके अग्रवाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed