{"_id":"680d406f6063e9be710159ca","slug":"only-one-gynecologist-in-womens-district-hospital-jhansi-news-c-11-jhs1019-541637-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: महिला जिला अस्पताल में सिर्फ एक स्त्री रोग विशेषज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: महिला जिला अस्पताल में सिर्फ एक स्त्री रोग विशेषज्ञ
Sun, 27 Apr 2025 01:52 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
तीन ईएमओ की जगह तैनात हैं सिर्फ दो
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महिला जिला अस्पताल में सिर्फ एक स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। ईएमओ पद पर दो महिला डॉक्टर हैं। बेहोशी (एनेस्थिसिया) का डॉक्टर तैनात नहीं है। इससे सिजेरियन डिलीवरी में दिक्कत होती है। समस्या उस समय होती है, जब एचआरपी (हाई रिस्क प्रिगनेंसी) केस आता है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि अफसरों से महिला रोग विशेषज्ञ एवं ईएमओ पद पर महिला डॉक्टरों को तैनात करने के लिए कहा गया है।
अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 150 से 200 के बीच महिलाएं आती हैं। हर माह 200 से ज्यादा सामान्य प्रसव और 50-55 डिलीवरी होती है। यहां सिर्फ एक स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंशु तैनात हैं। इनके हवाले चिह्नित एचआरपी महिलाओं का प्रसव कराने के अलावा सिजेरियन डिलीवरी भी करना है। वहीं, दो महिला ईएमओ डॉ. प्रियंका चौधरी व डॉ. रश्मि के हवाला सामान्य प्रसव कराना है। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राजनारायण का कहना है कि सीएमओ को पत्र लिखकर महिला डॉक्टर को तैनात करने के लिए कहा गया है।
वहीं, जिला अस्पताल की ओपीडी में आने वाली 150 से ज्यादा महिलाओं को देखने की जिम्मेदारी सेवानिवृत्त डॉ. पुष्पा वर्मा के पास हैं। बताते हैं कि सीएमओ कार्यालय ने कुछ माह पहले दो पुरुष डॉक्टरों को तैनात किया है, जिनको ऑपरेशन अथवा डिलीवरी के बाद देखभाल की जिम्मेदारी दी है। इसकी वजह अस्पताल में आने वाली महिलाएं पुरुष डॉक्टर को दिखाने से परहेज करती हैं। अस्पताल अधीक्षक इसकी जानकारी सीएमओ को दे चुके हैं। जिला