फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   only 30 nursing home give the report

सिर्फ 30 नर्सिंगहोमों ने सीएमओ को दिया ब्योरा

Sun, 27 Aug 2017 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Sun, 27 Aug 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
only 30 nursing home give the report
nursing home jhansi news - फोटो : demo pic
झांसी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा नर्सिंगहोमों से मानकों से संबंधित चार बिंदुओं पर मांगी गई जानकारी सिर्फ 30 संचालकों ने दी है। जबकि, जनपद में 120 अस्पताल पंजीकृत हैं। अब तीन दिन बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पतालों में छापेमारी करेगी।

मालूम हो कि अवैध और अमानक चल रहे नर्सिंगहोमों के खिलाफ ‘अमर उजाला’ ने अभियान छेड़ रखा है। लगातार खबरें प्रकाशित होने के बाद झांसी विकास प्राधिकरण और अग्निशमन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग भी नोटिस जारी कर चुका है। लगभग 15 दिन पूर्व जारी नोटिस में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने नर्सिंग होम संचालकों से जेडीए का मानचित्र, प्रदूषण कमेटी का अनुबंध पत्र, अग्निशमन विभाग का अनापत्ति प्रमाणपत्र और स्टाफ के संबंध में विस्तृत ब्योरा देने को कहा था। इसके लिए एक सप्ताह का समय दिया गया था लेकिन अस्पताल संचालकों ने सीएमओ से विनती कर एक सप्ताह का समय और बढ़वा लिया। इसकी भी समयसीमा अब पूरी हो गई है और मौजूदा समय में 90 अस्पतालों ने जानकारी का ब्योरा सीएमओ को नहीं दिया है। इससे नर्सिंगहोम और शक के दायरे में आ गए हैं। वहीं, समयसीमा पूरी होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों के खिलाफ छापेमारी नहीं की है। सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह ने बताया कि बैठकों में व्यस्तता के चलते छापेमारी रुकी हुई है। दो-तीन दिन के अंदर ही टीम अस्पतालों में छापा मारेगी। मानक पूरे न होने पर अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed