फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Only 18.42 percent votes had decided the mayor's victory

Jhansi News: महज 18.42 फीसदी वोट ने ही तय कर दी थी महापौर की जीत

Sun, 23 Apr 2023 12:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Only 18.42 percent votes had decided the mayor's victory
झांसी। हर मोहल्ले से जुड़ा होने के नाते नगर निकाय चुनाव काफी दिलचस्प होता है लेकिन, पिछले चुनाव के आंकड़े गवाही देते हैं कि वोटिंग के मामले में झांसी नगर निगम पूरे जनपद में सबसे फिसड्डी साबित हुआ था। अन्य निकायों में जहां 82-75 प्रतिशत मतदान हुआ वहीं, नगर निगम के लिए सिर्फ 52 प्रतिशत लोगों ने ही मतदान किया। इस वजह से महापौर उम्मीदवार महज 18.42 प्रतिशत वोट हासिल करके जीत हासिल करने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में हुए निकाय चुनाव के दौरान महापौर पद के लिए भाजपा उम्मीदवार रामतीर्थ सिंघल ने मतदान में हिस्सा लेने वाले वोटरों के 18.42 फीसदी वोट हासिल किए थे। उस चुनाव में झांसी में कुल 418545 मतदाता थे। इनमें से महज 218428 मतदाताओं ने मतदान किया। दो वोट खारिज हो गए जबकि 893 वोट नोटा को चले गए। भाजपा उम्मीदवार रामतीर्थ ने 77090 वोट हासिल किए जो कुल मतदाताओं का महज 18.42 प्रतिशत था। हालांकि वह इतने मत पाकर भी अपनी जमानत बचाने में कामयाब रहे और विजयी हुए जबकि बसपा उम्मीदवार बृजेंद्र कुमार व्यास 14.5 प्रतिशत, कांग्रेस के प्रदीप जैन आदित्य 8.63 प्रतिशत, सपा के राहुल सक्सेना ने 3.42 प्रतिशत, आप के नरेंद्र झा ने 1.74 प्रतिशत वोट ही हासिल कर सके। वहीं, जनपद के अन्य सभी निकायों में साठ प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।
विज्ञापन


नगर निगम में मतदान प्रतिशत बढ़ाना अफसरों के लिए चुनौती
चार मई को झांसी में वोट डाला जाएगा। पिछली बार साठ प्रतिशत वोटिंग नहीं हो सकी थी। इस वजह से मतदान प्रतिशत बढ़ाना अफसरों के सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी। राज्य चुनाव आयोग ने भी मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उपाय के निर्देश दिए हैं। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए पांच दिन पहले से ही मतदाताओं तक मतदाता पर्ची पहुंचाने की कवायद शुरू की गई है। इससे मतदाता बिना परेशान हुए बूथ तक पहुंच सके। इसके साथ ही माॅडल बूथ भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक नजर में पिछले चुनाव का वोटिंग प्रतिशत
नगर निगम- 52.07
गुरसराय- 69.13
चिरगांव- 72.02
बरुआसागर- 77.74
मऊरानीपुर- 62.82
समथर- 68.8
एरच-81.58
कटेरा- 71.46
गरौठा- 71.3
टोड़ीफतेहपुर- 74.51
बड़ागांव- 82.82
मोंठ- 69.14
रानीपुर- 70.92
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed