फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Online examination transparents

ऑनलाइन प्रणाली से रहती है परीक्षा में पारदर्शिता

Tue, 06 Jul 2021 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Online examination transparents
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के शिक्षक पुन: कौशल प्रकोष्ठ में ऑनलाइन परीक्षा प्रणाली पर कार्यशाला हुई । जिसमें विषय विशेषज्ञ प्रो. गुरिंदर नाथ भारद्वाज ने कहा कि प्रशिक्षण और कौशल विकास के जरिए विभिन्न ऑपरेटिंग सिस्टम, प्लेटफॉर्म और एप से ऑनलाइन परीक्षा कराई जा सकती है। ताकि, छात्रों का बेहतर मूल्यांकन हो सके और परीक्षा में पारदर्शिता भी बनी रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शुरूआत में हो सकता है कि कुछ कठिनाइयां हों, लेकिन आगामी समय में इससे संपूर्ण शिक्षा प्रणाली को लाभ मिलेगा। कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन ने कहा कि तकनीकी जानकारी और उसके सदुपयोग से ऑनलाइन परीक्षा प्रणाली सुचारू रूप से लागू की जा सकती है। इसके लिए अनुकूल प्रशिक्षण की जरूरत है। शिक्षक पुन: कौशल प्रकोष्ठ की समन्वयक प्रो. पूनम पुरी ने कहा कि इस कार्यशाला से सभी शिक्षकों को लाभ होगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. इरा तिवारी ने किया। डॉ. अनु सिंगला ने आभार जताया। इस दौरान परीक्षा नियंत्रक राज बहादुर सिंह, सहायक कुलसचिव दिनेश कुमार, प्रो. अपर्णा राज, इंजी. राहुल शुक्ला, प्रो. देवेश निगम, प्रो. प्रतीक अग्रवाल, इं. एपीएस गौर, प्रो. एसके कटियार, इं. बृजेश लोधी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed