{"_id":"5e94b3ec8ebc3e75f5658812","slug":"online-education-jhansi-news-jhs164507886","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन पढ़ाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन पढ़ाने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन लगा है। स्कूल - कालेज बंद हैं। ऐसे में जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव ने सभी माध्यमिक विद्यालयों को निर्देश दिए हैं, कि वह विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाएं। सभी प्रधानाचार्यों से कहा गया है, कि इसकी मानीटरिंग वह स्वयं करें। ऑनलाइन पठन पाठन के लिए वह समय निर्धारित करें। साथ ही ऑनलाइन शिक्षण गतिविधियों की संपूर्ण सूचना दें।
माध्यमिक शिक्षा विभाग में एक अप्रैल से नवीन शैक्षिक सत्र शुरू हो जाता है। लेकिन लॉकडाउन के कारण स्कूल - कालेज बंद हैं। विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई न छूटे। ऐसे में विद्यालयों को दिए निर्देशों में कहा गया है, कि वह टेलीग्राम अथवा व्हाट्सएप पर ग्रुप बना लें। इसके माध्यम से अध्यापक वास्तविक कक्षा की तरह पढ़ा सकते हैं। साथ ही विद्यार्थी अपने प्रश्न पूछ सकते हैं। इसके साथ ही विद्यालय राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद से एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकें पीडीएफ फार्मेट, ई पाठशाला पोर्टल, निष्ठा, दीक्षा पोर्टल आदि को डाउनलोड कर उपयोग में लायें।