फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   one who posted video with arms on social media arrested

तमंचे के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने वाला बदमाश गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 02:19 PM IST
विज्ञापन
one who posted video with arms on social media arrested
थाना प्रेमनगर क्षेेत्र में रहने वाले एक युवक ने तमंचे के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। महानगर में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सतर्क हो गई थी। एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव ने मामले का संज्ञान लेकर प्रेमनगर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पुलिस भी युवक की तलाश में जुट गई थी, लेकिन हाथ नहीं आ सका था। शनिवार को प्रेमनगर प्रभारी निरीक्षक आशीष मिश्रा ने मोहल्ला सुम्मेर नगर निवासी असलम खान उर्फ कल्लू को पकड़ा। आरोपी के पास से पुलिस ने तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस को पड़ताल के दौरान पता चला है कि पकड़ा गया आरोपी महानगर में तमंचे सप्लाई का काम भी करता है। पहले भी वह जेल जा चुका है। पुलिस उसके साथियों का भी सुराग तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed