फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   one lac population struggle for helth services

स्वास्थ्य सेवाओं के लिए तरस रही एक लाख की आबादी

Mon, 20 Jan 2020 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
one lac population struggle for helth services
झांसी। महानगर के प्रेमनगर क्षेत्र में नगर निगम के आठ वार्ड हैं, जिनमें पैंसठ हजार से अधिक मतदाता हैं, जबकि क्षेत्र की आबादी एक लाख से अधिक है। बावजूद, यहां सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर एक नगरीय स्वास्थ्य केंद्र ही है, जो दोपहर बाद बंद हो जाता है। इसमें भी एक्स-रे, खून की जांच जैसी प्राथमिक सेवाएं भी नहीं हैं। रात में आकस्मिक स्थिति में लोगों को उपचार के लिए परेशान होना पड़ता है। यहां संसाधनयुक्त चौबीस घंटे खुलने वाले अस्पताल की मांग लंबे समय से चली आ रही है। अब इस मांग ने जोर पकड़ लिया है। इसके लिए क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को बुंदेलखंड जन शिक्षा सामाजिक उत्थान समिति ने संस्था अध्यक्ष तरुण अरोरा की अगुवाई में हाट के मैदान में हस्ताक्षर शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने हस्ताक्षर कर अस्पताल की मांग का समर्थन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर रविंद्र झा, कोमल शाक्या, मृदुल, मोहम्मद जैद, निखिल, आदित्य, अभय रावत, साहिल शाक्या, उत्कर्ष आदि मौजूद रहे।
एक लाख से अधिक आबादी स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित है। चौबीस घंटे खुलने वाले अस्पताल की मांग बहुत पुरानी है। बावजूद, अब तक ध्यान नहीं दिया गया है।
- आकाश राजपाल, नैनागढ़
गंभीर बीमारियों का इलाज तो दूर की बात है, रात में आकस्मिक स्थिति में प्राथमिक चिकित्सा भी नहीं मिल पाती है। इस इलाके में नया अस्पताल बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

- सुशील यादव, आजादपुरा
चुनाव के दरम्यान प्रेमनगर का अस्पताल मुद्दा रहता है। लेकिन, बाद में ये गर्त में चला जाता है। जनप्रतिनिधियों को क्षेत्र की जरूरतों पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मृदुल शुक्ला, खातीबाबा
स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने की बात प्रेमनगर में खोखली साबित हो रही है। यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती हो और चौबीस घंटे इलाज मिले।
- महेंद्र साहू, खैरा
प्रेमनगर का स्वास्थ्य केंद्र एक तरह से रेफर सेंटर भर बना हुआ है। बीमारी बड़ी होने पर मरीजों को यहां से जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया जाता है।
- सीमा शर्मा, महाराजपुरा
एक ओर तो गांव-गांव में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की बात कही जा रही है। वहीं, महानगर का एक बड़ा इलाका इससे वंचित बना हुआ है। इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
- शाहिद खान, सिल्वर्टगंज
महानगर का हिस्सा होने के बाद भी प्रेमनगर बुनियादी सुविधाओं से वंचित बना हुआ है। क्षेत्र के विकास के वादे और दावे बड़े-बड़े हुए, परंतु धरातल पर ये नजर नहीं आए।

- कविता पंत, पुलिस चौकी के पास
अस्पताल की मांग बहुत पुरानी है, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जाता है। जबकि, क्षेत्र की आबादी काफी बढ़ गई है। ऐसे में यहां एक बड़ा अस्पताल खोला जाना चाहिए।
- भगवती, नैनागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed