फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   One distric one destination

ईको टूरिज्म से बनगुआं और देवगढ़ का होगा विकास

Fri, 12 Mar 2021 12:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
One distric one destination
झांसी। एक जिला एक गंतव्य (वन डिस्ट्रिक्ट वन डेस्टिेनेशन) के आधार पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने ईको टूरिज्म को विकसित करने की योजना बनाई है। इसमें वन्य जीव विहार के साथ ही जैव सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। इसके लिए झांसी के बनगुआं व ललितपुर के देवगढ़ को चिह्नित कर वन निगम को प्रस्ताव भेजा है। योजना से स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन

पर्यटन को बढ़ावा देेने के साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार मुहैया कराने के लिए ईको टूरिज्म योजना की शुरूआत की जा रही है। इसके तहत झांसी जिले के बनगुआं व ललितपुर जिले के देवगढ़ को नदियों का किनारा होने के कारण उपयुक्त माना गया है। इसके लिए वन विभाग और वन निगम द्वारा संयुक्त रूप से कार्य किए जाएंगे। जिसके तहत पर्यटन स्थलों पर नेचर कैंप की व्यवस्था होगी। जिससे की पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्यता का आनंद ले सके। इसके साथ ही रात्रि विश्राम की व्यवस्था की जाएगी। नदियों में बोटिंग की व्यवस्था की जाएगी। जंगलों में टहलने के लिए ट्रेल्स का निर्माण होगा। नदियों के चारों ओर आकर्षक लाइटों को लगाया जाएगा। पर्यटकों के बैठने की भी व्यवस्था की जाएगी। ईको टूरिज्म से स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इस संबंध में जिला वनाधिकारी वीके मिश्रा ने बताया कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ईको टूरिज्म के तहत देवगढ़ व वनगुआं को चिह्नित कर वन निगम को प्रस्ताव भेजा गया है। वन निगम से सहमति मिलते ही कार्य को प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed