{"_id":"60ebef69e3339b1baf73ff02","slug":"one-died-due-to-blast-in-jhansi-field-firing-range","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: भैंस को खोजते हुए फील्ड फायरिंग रेंज पहुंचे युवक को मिला गोला, फटने से मौके पर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: भैंस को खोजते हुए फील्ड फायरिंग रेंज पहुंचे युवक को मिला गोला, फटने से मौके पर हुई मौत
Mon, 12 Jul 2021 12:59 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:59 PM IST
सार
झांसी में सेना के फील्ड फायरिंग रेंज में भैंस खोजने पहुंचे दो युवकों को एक गोला मिला। साथी ने बताया कि यह विस्फोटक है इसलिए युवक ने उसे फेंक दिया। ऐसे में गोला वहीं फट गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र में सोमवार को गोला फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया गया कि खैरा निवासी गुड्डा परिहार की भैंस खो गई थी, जिसे खोजने के लिए वो अपने साथी वीरेंद्र रजक (27) के साथ निकला था।
विज्ञापन
भैंस को खोजते-खोजते अचानक वे दोनों लोग सेना की फील्ड फायरिंग रेंज में जा पहुंचे। इसी दरम्यान उन्हें एक गोला पड़ा हुआ मिला, जिसे वीरेंद्र ने उठा लिया। साथी ने बताया कि ये विस्फोटक है। इस पर वीरेंद्र ने गोला फेंक दिया, जिससे वो फट गया। घटना में वीरेंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन