फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   One day time given to remove encroachment

Jhansi News: अतिक्रमण हटाने के लिए एक दिन का दिया समय

Fri, 20 Dec 2024 12:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
One day time given to remove encroachment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नगर पालिका ने रेलवे रोड को अतिक्रमण मुक्त कर बृहस्पतिवार को वर्णी चौराहा तक अस्थाई कब्जा हटवाया। तुवन चौराहा मार्ग पर जेसीबी से अतिक्रमण हटाया गया। पक्के निर्माण चिह्नित कर इसे तोड़ने के लिए एक दिन का समय दिया गया।
नगर पालिका ने अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम छेड़ी है। अब नाप में निशान लगने के बाद अधिकांश लोग स्वयं ही कब्जा हटा रहे हैं। न हटाने पर पक्का निर्माण भी जेसीबी से तोड़ा जा रहा है। बृहस्पतिवार को नगर पालिका की टीम ने वर्णी चौराहा पर अभियान चलाया। आजादपुरा मार्ग पर रखे खोखे हटाए गए। झोपड़ी व टिनशेड जेसीबी से ढहा दिया। इसके बाद वर्णी चौराहा पर पक्के निर्माण की नाप की गई। कुछ दुकानदारों ने एक दिन का समय मांगा और स्वयं ही तोड़ना शुरू कर दिया। इसके बाद आगे नाप कर टिनशेड व पाइपों को तोड़ा गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन की बाउंड्री के बाहर रखे खोखे हटाने के निर्देश दिए। इसके आगे लगे प्रतिष्ठानों के बोर्ड तोड़े गए। कुछ बड़े प्रतिष्ठानों के बाहर रखे जनरेटर अतिक्रमण की जद में आ गए। इसे हटाने के लिए समय दिया गया। ऑफिसर्स कॉलोनी के पास टिनशेड व सड़क पर पत्थर व बोर्ड लगाकर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से ढहा दिया गया। इसके बाद टीम ने तुवन चौराहा तक अभियान चलाया। अब मार्ग चौड़ा नजर आ रहा है। नगर पालिका के अधिकारियों ने बताया कि पक्के निर्माण तोड़ने के लिए एक दिन का समय दिया गया है। निशान से बाहर अतिक्रमण होने पर जेसीबी से ढहा दिया जाएगा। इस दौरान कर निर्धारण अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, नजूल लिपिक दीपेंद्र व स्वास्थ्य नायक अमित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पार्किंग व्यवस्था करने के निर्देश : प्रतिष्ठानों के आगे रखे वाहन अतिक्रमण की जद में आए। वाहनों को हटाने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रतिष्ठान संचालकों को पार्किंग की व्यवस्था करने की चेतावनी दी। अधिकारियों ने कहा, सड़क किनारे वाहनों को खड़ा नहीं होने दिया जाएगा।

---
वर्णी से तुवन चौराहा की ओर अतिक्रमण अभियान चलाया गया। अस्थाई कब्जा हटा दिया गया। पक्के निर्माण हटाने के लिए एक दिन का समय दिया गया है। इसके बाद तोड़ दिया जाएगा।
- दिनेश कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article