फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   one corona death and 23 new positive case in jhansi

झांसी में कोरोना से दो की मौत, 23 संक्रमित मिले

Sat, 04 Jul 2020 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
one corona death and 23 new positive case in jhansi
one corona death and 23 new positive case in jhansi
झांसी। जिले में कोरोना वायरस से लगातार आठवें दिन मौत का मामला सामने आया है। दो लोगों ने कोरोना वायरस के चलते दम तोड़ दिया। इसके अलावा रिकॉर्ड 23 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसमें न्यायालय परिसर की सुरक्षा में लगे तीन पुलिस कर्मचारी भी शामिल हैं। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शनिवार को कोर्ट बंद रहेगा। वहीं, सीएमओ ऑफिस का फार्मासिस्ट भी पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन

झांसी में कोरोना वायरस की मौतों ने हिलाकर रख दिया है। बुंदेलखंड क्या, पूरे प्रदेश के किसी जनपद में इस तरह लगातार मौतें नहीं हो रही हैं। पहले तो एक-एक मौत हो रही थी लेकिन तीन दिनों से लगातार दो-दो मौतें सामने आ रही हैं। शुक्रवार को लक्ष्मणगंज निवासी व्यक्ति की कोरोना के चलते मौत हो गई। इसके अलावा एक अन्य कोरोना पॉजिटिव मरीज ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अब झांसी में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 24 पहुंच गया है। इसके अलावा न्यायालय परिसर में लगे तीन पुलिस कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा मोंठ निवासी सीएमओ ऑफिस का फार्मासिस्ट भी पॉजिटिव आया है। वायरस की पुष्टि होने के बाद कार्यालय के कई कर्मचारियों के सैंपल लेकर जांच कराई गई। तालपुरा, लक्ष्मीगेट, कोतवाली, सैंय्यर गेट, नवाबाद, ओरछा गेट, सुभाषगंज, सराय मुहल्ला, खुशीपुरा, नगरिया कॉलोनी, घासमंडी में कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। अब झांसी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 232 हो गई है, जो पूरे बुंदेलखंड में सर्वाधिक है। वहीं, पांच पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई। इसके अलावा चार को डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed