{"_id":"d77719ac-8c70-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"one-click-will-give-information-about-your-parcel","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: एक क्लिक से जान सकेंगे पार्सल का हाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: एक क्लिक से जान सकेंगे पार्सल का हाल
झांसी/ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2013 12:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाकघर ने एक अप्रैल से पार्सल ट्रैकिंग सिस्टम लागू करने का फैसला किया है। इस योजना के लागू होते ही डाकघर की वेबसाइट पर जाकर बुकिंग नंबर के जरिए कोई भी व्यक्ति पार्सल की अद्यतन जानकारी हासिल कर सकेगा। सौ ग्राम से लेकर 35 किलोग्राम भार तक का सामान बुक कराया जा सकेगा। वजन के हिसाब से ग्राहक को रकम अदा करनी होगी।
विज्ञापन
ग्राहक अक्सर शिकायत करते हैं कि अभी उनका पार्सल पहुंचा नहीं है। इस कारण विभाग को पार्सल बुक होने वाले स्थान पर पत्राचार करना पड़ता है। इसके बाद सही जानकारी मिल पाती है। इस प्रक्रिया में बहुत ज्यादा समय नष्ट हो जाता है। इसे देखते हुए विभाग ने पार्सल ट्रैकिंग सिस्टम लागू करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
इस सिस्टम के लागू होने के बाद विभाग पार्सल बुक करने वाले ग्राहक को दस डिजिट का कोड नंबर देगा। ग्राहक इंटरनेट के माध्यम से इंडिया पोस्ट वेबसाइट पर दस अंकों का कोड लॉगइन कर अपना पार्सल कहां पहुंचा इसकी जानकारी हासिल कर सकेगा। इससे विभाग का सिरदर्द तो कम होगा ही, पार्सल बुक करने वाले को भी सही जानकारी तुरंत मिल जाएगी।
विज्ञापन
'पार्सल ट्रैकिंग सिस्टम ग्राहकों के साथ ही विभाग के लिए लाभकारी होगा। एक अप्रैल से शुरू हो रही यह व्यवस्था डाकघर के विकास को गति प्रदान करेगी।'
- एम के श्रीवास्तव, प्रवर डाकघर अधीक्षक