फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   One and a half crore ganja was caught hiding among coconuts

नारियल के बीच छुपाकर ले जा रहे डेढ़ करोड़ का गांजा पकड़ा गया

Tue, 17 Aug 2021 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
One and a half crore ganja was caught hiding among coconuts
झांसी। आगरा व मथुरा में खपाने के लिए ट्रक में नारियल के बीच छुपाकर ले जाया जा रहा डेढ़ करोड़ रुपये का गांजा झांसी में पुलिस ने पकड़ लिया। गांजे की निगरानी के लिए ट्रक के साथ एक कार भी चल रही थी। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग विशाखापट्टनम से एक ट्रक में नारियल के बीच गांजा छुपाकर दतिया के रास्ते आगरा ले जा रहे हैं। ट्रक के पीछे एक सफेद रंग की कार भी चल रही है। सूचना पर सतर्क हुई सीपरी बाजार पुलिस ने ग्वालियर रोड पर एसआर कॉलेज के पास चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस की पकड़ में पहले कार आई, जिसमें चार लोग सवार थे। पास में ही ट्रक खड़ा हुआ था। पुलिस ने ट्रक की तिरपाल हटाकर देखी तो ऊपर नारियल के गोले भरे मिले जबकि नीचे प्लास्टिक की सफेद बोरियों में भरकर गांजा रखा हुआ था। इन पैकेट में 15 क्विंटल 90 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी बाजार में कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये बताई गई।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने मथुरा के थाना छाता इलाके के खायरा निवासी बलराम पांडेय, मथुरा के थाना वृंदावन के छटीकरा निवासी देवेंद्र सिंह गहलोत, आगरा के थाना एतमाउद्दोला नगला किशनलाल टेड़ी बगिया निवासी श्यामवीर उर्फ पारस तथा आगरा के थाना एतमाउद्दोला के गुलाब नगर निवासी अजय कुमार शाक्य को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांजा तस्करी में संलिप्त लोगों की तलाश शुरू
पकड़े गए लोगों ने बताया कि वे गांजे की तस्करी का काम काफी दिनों से कर रहे थे, लेकिन कभी पकड़े नहीं गए। पहली बार पकड़ में आए हैं। गांजा आगरा और मथुरा में बेचा जाना था। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने गांजा तस्करी में संलिप्त अन्य लोगों की भी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed