{"_id":"6806a997e8fb3b3a4e0597ef","slug":"on-the-pretext-of-feeding-maggi-a-minor-raped-an-innocent-child-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-538644-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: मैगी खिलाने के बहाने नाबालिग ने मासूम के साथ किया कुकर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: मैगी खिलाने के बहाने नाबालिग ने मासूम के साथ किया कुकर्म
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। कोतवाली इलाके के एक मोहल्ले में 13 साल के नाबालिग ने पड़ोस में रहने वाले छह साल के मासूम संग कुकर्म किया। घटना के बाद रोते हुए मासूम अपने घर पहुंचा। घटना के बारे में सुनकर उसके परिजन अवाक रह गए। मासूम को लेकर वह लोग कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने बाल अपचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
पीड़ित के पिता ने पुलिस को बताया कि 19 अप्रैल को वह लोग एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। छह साल के बच्चे को परिवार के साथ घर में छोड़कर गए थे। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाला सातवीं का नाबालिग छात्र उनके घर आया। कुछ देर तक वह मासूम के साथ खेलता रहा। इसके बाद, उसे मैगी खिलाने के बहाने अपने घर ले गया। कुछ देर बाद मासूम रोता-बिलखता अपने घर आ गया। जब परिजनों ने उससे पूछा, तब उसने रोते हुए घटना के बारे में बताया। तब तक माता-पिता भी आ गए थे। कोतवाल राजेश पाल के मुताबिक परिजन की तहरीर पर बाल अपचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन