{"_id":"61bb6bd9cf73950167364db4","slug":"on-the-occasion-of-completion-of-75-years-of-independence-day-lighting-75-thousand-lamps-at-fort-of-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: 75 हजार दीपों की रोशनी से जगमग हुई रानी के किले की तलहटी, सीडीएस जनरल बिपिन रावत को दी गई श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: 75 हजार दीपों की रोशनी से जगमग हुई रानी के किले की तलहटी, सीडीएस जनरल बिपिन रावत को दी गई श्रद्धांजलि
Thu, 16 Dec 2021 10:09 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 16 Dec 2021 10:09 PM IST
सार
देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत बृहस्पतिवार को किले की तलहटी में स्थित मुक्ताकाशी मंच पर दीपोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें 75 हजार दीप जलाकर सीडीएस जनरल बिपिन रावत व अन्य बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
झांसी के किले पर 75 हजार दीप जलाकर दीपोत्सव का आयोजन हुआ
- फोटो : amar ujala
विस्तार
देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत बृहस्पतिवार को किले की तलहटी में स्थित मुक्ताकाशी मंच पर दीपोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें 75 हजार दीप जलाकर सीडीएस जनरल बिपिन रावत व अन्य बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान सामूहिक वंदेमातरम का गायन व देशभक्तों को समर्पित अन्य आयोजन भी हुए।
विज्ञापन
आयोजन की शुरुआत में गायत्री मंत्र के साथ दीप यज्ञ का आयोजन हुआ, जिससे किले की तलहटी जगमगा उठी। इस दौरान संस्कार भारती द्वारा बुंदेली कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। विवेकानंद पब्लिक स्कूल व रेव्योल्युशन डांस ग्रुप की ओर से रानी लक्ष्मीबाई पर आधारित नाटक का मंचन किया। इसके बाद वंदेमातरम का सामूहिक गायन हुआ। आयोजन में कई शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट व जन सामान्य के लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह अनिल, संघ संचालक सतीश शरण अग्रवाल, महानगर प्रचारक अनुराग, महानगर कार्यवाह मुकुल पस्तोर, डा. शरद द्विवेदी, संयोजक प्रवीण लखेरा, सह संयोजक कुमार वैभव तिवारी, सज्जन संगठन प्रमुख मनीष तिवारी, महेश पटैरिया समेत पं. अमर सिद्ध, गायत्री परिवार के शंकर सिंह राठौर, दीनदयाल मिश्रा, सुशीला राठौर, पुष्पा मिश्रा, रजनी पटेल, रवि शर्मा, हरनारायण गुप्ता, सोमवती तिवारी आदि मौजूद रहीं। संचालन वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन