फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   On the day of retirement, a railway employee committed suicide by getting hit by a train.

Jhansi News: रिटायरमेंट के दिन रेलकर्मी ने ट्रेन से कटकर दी जान

Sun, 01 Mar 2026 02:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
On the day of retirement, a railway employee committed suicide by getting hit by a train.
फाइल फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। रेल वैगन मरम्मत कारखाना में तैनात टेक्नीशियन ग्रेड वन छोटेलाल यादव (60) ने शनिवार को रिटायरमेंट के दिन ट्रेन के आगे लेटकर जान दे दी। रेलकर्मी के सुसाइड कर लेने की खबर पर मुख्य कारखाना प्रबंधक अजय श्रीवास्तव सहित अन्य रेल अफसर भी पहुंच गए। परिजन भी रोते-बिलखते आ गए। वह सुसाइड की वजह नहीं बता सके। प्रेमनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छोटेलाल प्रेमनगर थाना के खातीबाबा मोहल्ले में परिवार के साथ रहते थे। कारखाना के एसएसई जयंत तिवारी ने बताया कि छोटेलाल की 27 फरवरी को 14 से 22 बजे की शिफ्ट में ड्यूटी थी। शनिवार को उनकी सेवा का आखिरी दिन था। उनकी ड्यूटी सुबह 8 बजे थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह शंटिंग लाइन नंबर 8 पर शंटिंग के समय गाड़ी के आगे निकलने पर अचानक छोटेलाल उसके आगे पटरी पर जाकर लेट गए। आसपास के लोगों के समझ पाने से पहले गाड़ी उनके ऊपर से गुजर गई। उनका शरीर धड़ से अलग हो गया। यह देख वहां चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

हादसे की खबर मिलने पर बड़ी संख्या में रेल कर्मी जमा हो गए। रेल अफसर भी आ गए। आरपीएफ एवं प्रेमनगर पुलिस को बुला लिया गया। परिवार के लोग कुछ देर में रोते-बिलखते पहुंच गए। सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया कि सुसाइड की वजह अभी तक परिजन साफ तौर पर कुछ बता नहीं सके। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed