फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ON monday the highest rain in the state in Jhansi

मानसून के रंग : झांसी में 20 साल का टूटा रिकॉर्ड, 28 घंटे लगातार बारिश

Tue, 03 Aug 2021 12:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 03 Aug 2021 12:06 AM IST
सार

  • दिन-रात बरसे मेघ, साल 2001 के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा 
  • जगह-जगह हुआ जलभराव, घरों में घुसा पानी 
  • विद्युत व्यवस्था चरमराई, अंधेरे में डूबे रहे कई इलाके 

विज्ञापन
ON monday the highest rain in the state in Jhansi
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार और सोमवार को लगातार 26 घंटे तक हुई बारिश ने पिछले 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मेघ दिन और रात जमकर बरसे। भारी बारिश की वजह से जगह-जगह जलभराव भी हुआ। बारिश का पानी लोगों के घरों तक में घुस गया। इसके अलावा विद्युत व्यवस्था भी बुरी तरह से चरमरा गई। कई इलाके अंधेरे में डूबे रहे। इससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। 

विज्ञापन


झांसी में रविवार को तकरीबन तीन बजे बारिश शुरू हुई थी, जो सोमवार शाम सात बजे तक लगातार जारी रही। इस दौरान 28 घंटे तक लगातार मूसलाधार बारिश हुई। एक ही दिन में 180.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे पहले अगस्त माह में सर्वाधिक बारिश का आंकड़ा 2001 में दर्ज किया गया था। 20 साल पहले 16 अगस्त को जनपद में 174.3 मिमी बारिश हुई थी।
विज्ञापन


इसके बाद 2013 में 17-18 जुलाई को 100 मिमी से अधिक पानी गिरा था। लगातार बारिश होने की वजह से सड़कें और कई इलाके जलमग्न नजर आए। बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया, जिससे घर में रखा सामान खराब हो गया। जगह-जगह पेड़ गिरने व अन्य फॉल्ट आने की वजह से कई इलाकों की विद्युत व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार लाइट गुल होने की वजह से इन्वर्टर भी साथ छोड़ गए। लोगों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। तेज बारिश की वजह से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित बना रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी बारिश होने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed