फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   On-line registration will be the wedding

ऑन लाइन होगा शादी का रजिस्ट्रेशन

Fri, 22 Jan 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 22 Jan 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
On-line registration will be the wedding
झांसी। आने वाले दिनों में शादी का पंजीकरण कराने के लिए आपको सब रजिस्ट्रार कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे। बल्कि, यह काम घर बैठे ही कंप्यूटर की मदद से पूरा हो जाएगा। इसके लिए निबंधन विभाग जल्द ही विवाह पंजीकरण की व्यवस्था को ऑन लाइन करने जा रहा है।
विज्ञापन


विवाह के पंजीकरण के लिए पति-पत्नी दोनों को सब रजिस्ट्रार कार्यालय में उपस्थित होना होता है। इसके लिए आवेदन दो कॉपी में भरकर जमा करना होता है तथा दो गवाहों की भी आवश्यकता होती है। इसके अलावा अन्य औपचारिकताएं भी पूरी करनी होती हैं। इसमें काफी समय जाया हो जाता है।
विज्ञापन


यही वजह है कि लोग शादी का पंजीकरण कराने से कतराते हैं। लेकिन, अब निबंधन विभाग शादी के पंजीकरण की व्यवस्था ऑनलाइन करने जा रहा है। इसके लिए प्रदेश के महानिरीक्षक निबंधन द्वारा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। विभागीय स्तर पर तैयारियां तेजी से जारी हैं। अप्रैल से ऑन लाइन विवाह पंजीकरण की व्यवस्था लागू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘शादी के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की विभागीय स्तर पर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चूंकि, सभी सब रजिस्ट्रार कार्यालय कंप्यूटराइज्ड हो गए हैं, ऐसे में इस नई व्यवस्था को लागू करने में ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी। ऑनलाइन व्यवस्था होने से लोगों के लिए पंजीकरण कराना बेहद आसान होगा।’
-  ए के पासवान, सहायक महानिरीक्षक निबंधन

पंजीकरण के यह हैं फायदे
-शादी को मिलती है कानूनी मान्यता
-विदेश जाने के लिए वीजा बनवाने में यह सर्टिफिकेट होता है जरूरी
-संपत्ति से संबंधित किसी भी विवाद में खुद को पति या पत्नी साबित करने आता है काम
-उत्तराधिकार और पेंशन के मामलों में होता है यह महत्वपूर्ण प्रमाण
-किसी भी तरह के क्लेम में भी आता है काम

वर्तमान में करना होता है यह
-उप निबंधक रजिस्ट्रार के कार्यालय में पति-पत्नी दोनों को हाजिर होना होगा।
-दो गवाह भी चाहिए दो - दो फोटो और आईडी के साथ।
-कैंप में सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश हिंदू विवाह रजिस्ट्रीकरण नियमावली 1973 के नियम दो के तहत विवाह के लिए आवेदन पत्र भरकर जमा करना होगा।
-फार्म के 10 नंबर पर वर और वधू की पहचान कॉलम पर किसी राजपत्रित अधिकारी, गांव या पंचायत के अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, सांसद, विधायक या पार्षद से हस्ताक्षर कर प्रमाणित कराना होगा।

-फार्म जमा होने के बाद जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कराकर विवाह पंजीकरण पत्र जारी कर दिया जाएगा।

रजिस्ट्रेशन की बढ़ रही है संख्या
झांसी। विवाह पंजीकरण कराने वालों की संख्या में साल दर साल बढ़ोत्तरी हो रही है। अप्रैल से दिसंबर 2014 तक झांसी के दोनों सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में 680 विवाह पंजीकृत हुए हैं। जबकि, वित्तीय वर्ष 2014 - 15 में 550 तथा 2013 - 14 में 470 पंजीकरण हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed