फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Old post end try to preparation

पुराने पदों को खत्म करने की तैयारी, नए अब तक खाली

Thu, 03 Dec 2020 01:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
Old post end try to preparation
झांसी। शासन ने नगर निकायों में न्यूनतम पदों को लागू करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पुराने ऐसे पदों को खत्म किया जाएगा, जिनकी जरूरत नहीं है। लेकिन नगर निगम में हालात यह हैं कि अभी नए पद ही पूरी तरह से नहीं भरे गए हैं। नगर निगम बनने के 18 साल बाद भी पालिका का स्टाफ काम कर रहा है। कई बार नगर निगम अधिकारी शासन को स्टाफ में बढ़ोतरी करने के लिए पत्र लिख चुके हैं। लेकिन आजतक कुछ नहीं किया गया।
विज्ञापन

सरकार नगर निकायों में न्यूनतम पदों की सीमा लागू करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए नगर निगम में पुराने पदों को खत्म किया जाएगा। नगर निगम में चपरासी चुंगी के 25, मोहर्रिर के 16 और भिस्ती के 10 पद हैं। इन पदों की मौजूदा दौर में आवश्यकता खत्म हो चुकी है। हालांकि पहले से इन पदों पर तैनात कई कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए। जबकि कुछ कर्मचारी अभी भी इन पदों पर तो हैं, लेकिन कार्यालय में संबद्ध हैं। इसके अलावा झांसी को 2002 में नगर निगम का दर्जा मिला, लेकिन 18 साल बाद भी नगर पालिका का स्वीकृत स्टाफ काम कर रहा है। इसमें भी तमाम पद खाली पड़े हुए हैं। नगर निगम में लिपिक के करीब 15 पद खाली हैं। कर्मचारियों का कहना है कि नगर निगम बनने के बाद 15 गांव शामिल हो गए। शहर की सीमा भी बढ़ रही है। ऐेसे में भर्ती होनी चाहिए। उधर, स्थानीय निकाय निदेशक काजल सिंह ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर विभिन्न संवर्ग के पदों का ब्योरा मांगा है। बताया जाता है कि नगर निकाय के पदों के लिए शासन स्तर पर समिति का गठन किया गया है, जो पदों की आवश्यकता पर विचार करेगी।
विज्ञापन

कई सालों से नहीं हुई भर्ती
नगर निकायों में सरकार ने करीब पिछले कई सालों से भर्तियां नहीं की हैं। ऐसे में समूह ग और घ के कई पद रिक्त चल रहे हैं। कई बार निकायों से रिक्त पदों की सूचना मांगी जाती है। लेकिन कुछ भी नहीं किया जाता है। निकाय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र भाटिया का कहना है कि डेढ़ साल में सात कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए हैं। नई भर्ती की नहीं जा रही है। ऐसे में कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed