फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Old people, children and women are forced to walk through the dirty road

Jhansi News: बूढ़े, बच्चे व महिलाएं गंदगी भरे रास्ते से निकलने को मजबूर

Wed, 23 Apr 2025 12:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Old people, children and women are forced to walk through the dirty road
ग्राम सुहागपुरा में कीचड़युक्त सड़क पर निकलते स्कूली बच्चे व महिलाएं - फोटो : शहर ​स्थित सीटी फाॅरेस्ट का मुख्य गेट। संवाद
भंडरा। ग्राम पंचायत कोटरा के राजस्व ग्राम सुहागपुरा में लोग गंदगी और बदहाली में अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक वर्षों से रास्ता गंदगी से सराबोर है। यहां तक कि चाहे मंदिर जाना हो या फिर स्कूल, पानी भरने के लिए निकलना हो या शादी विवाह का आयोजन हो। सब कुछ इसी तालाब बन चुके रास्ते से ही गुजरकर करना पड़ रहा है। कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद भी समस्या का कोई समाधान नहीं निकाला जा सका। अब तो ग्रामीण सिर्फ सरकार को कोसने को मजबूर हो रहे हैं। ग्राम सुहागपुरा निवासी नारायण दास कुशवाहा, मानसिंह कुशवाहा, गोविंद दास कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा, धनीराम कुशवाहा, हेमंत कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा, रामेश्वर कुशवाहा, ललिता देवी, वंदना, मीरा, चमेली, रानी, सावित्री आदि ने बताया कि यह गांव का आम रास्ता है। जिसमें कई सालों से गंदगी युक्त व बदबूदार जलभराव है। महिलाएं इसी रास्ते से पानी भी भरने जाते हैं। बच्चे विद्यालय पड़ने जाते हैं और मंदिर जाने के लिए भी इसी गंदगी में से निकलना पड़ता है। सड़क पूरी तरह नाले में तब्दील हो चुकी है। बताया कि तहसील समाधान दिवस में भी प्रार्थना पत्र देकर सड़क का निर्माण कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन


बेटी की शादी, रास्ते में जलभराव एवं गंदगी, कैसे निकलेगी बरात
ग्राम सुहागपुरा की महिलाओं ने प्रशासन से हाथ जोड़कर विनम्र निवेदन किया है कि साहब मेरी बेटी की शादी 11 मई की है और बरात भी इसी रास्ते से निकलेगी रास्ते में जलभराव है। साहब मेरी बेटी की कैसे शादी होगी। प्रधान जी सुनते ही नहीं हैं। हम शिकायत भी कर चुके कि पानी निकलने के लिए रास्ता बना दें जिससे मेरी बेटी की शादी हो सके।
विज्ञापन

इनका कहना है
मामला संज्ञान में आया है। समस्या के बारे में ग्राम प्रधान को अवगत करा दिया गया। ग्राम प्रधान को आदेशित करते हुए समस्या का समाधान करने व जल्द निर्माण कार्य शुरू करने को कहा गया। - इस सुनील कुमार सिंह, विकास खंड अधिकारी, मऊरानीपुर

ग्राम सुहागपुरा में कीचड़युक्त सड़क पर निकलते स्कूली बच्चे व महिलाएं

ग्राम सुहागपुरा में कीचड़युक्त सड़क पर निकलते स्कूली बच्चे व महिलाएं- फोटो : शहर स्थित सीटी फाॅरेस्ट का मुख्य गेट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed