{"_id":"5c229261bdec2256af3f4f7f","slug":"old-aminesty-in-gun-atack","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश हो सकती है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश हो सकती है वजह
Wed, 26 Dec 2018 01:56 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Wed, 26 Dec 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
gun
- फोटो : demo
महिला दवा कारोबारी पर जानलेवा हमले की वजह के पीछे पुरानी रंजिश का मामला सामने आ रहा है। पुलिस के अनुसार घायल अनीता मिश्रा ने गोली चलाने वाले युवक को पहचान लिया है।
मनु बिहार कॉलोनी निवासी स्व. सुनील मिश्रा की पत्नी अनीता मिश्रा घर से स्कूटी पर सवार होकर लक्ष्मी गेट स्थित महाकाली मंदिर जाने को निकलीं। वह कचहरी चौराहा पार कर बस स्टैंड की तरफ बढ़ रही थीं, तभी रास्ते में कुंज वाटिका विवाह घर के पास सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने तमंचे से गोली मार दी। पीछे कंधे में गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ीं। गोली चलने की आवाज सुनकर लोगों का हुजूम जमा हो गया। सूचना मिलते ही नवाबाद पुलिस व सदर बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल अनीता को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
इधर, मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी वार्ड के बाहर लोगों का जमावड़ा लग गया। रात को बस स्टैंड के पास हुई घटना से हड़कंप मचा रहा। अनीता मिश्रा जब मंदिर की तरफ जा रही थीं, तभी पुत्र ने चाबी पूछने के लिए फोन किया। अभी वह पुत्र से चाबी के संबंध में बात कर रही थीं, तभी पुरबाइक सवार दो युवक सामने से आते दिखाई दिखे। बाइक रुकते ही वह थोड़ा सतर्क र्हुइं, इसी बीच पीछे बैठे युवक ने तमंचा निकालकर जैसे ही गोली मारी, तभी वह पीछे की तरफ मुड़ गईं। इससे गोली पीछे की तरफ कंधे पर जा लगी। युवक सीने की तरफ गोली मारने की फिराक में थे, एन वक्त पर उनके पलटने से गोली कंधे में लग गई। यदि सीने में गोली लगती तो मौके पर ही मुश्किल हो सकती थी।
विज्ञापन
पुलिस को महिला से पूछताछ में अहम जानकारियां भी मिली हैं। महिला थोक कारोबारी है। पता चला है दवा कारोबार में सीपरी इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति से पार्टनरशिप भी थी। वर्ष 2016 में विवाद के बाद यह खत्म हो गई थी। यह भी पता चला है कि महिला ने मामला भी दर्ज कराया था। सूत्रों से पता चला है कि मामले में राजीनामे को लेकर उनको परेशान करने के साथ धमकी भी दी जा रही थी। पुलिस हर बिंदु पर पड़ताल कर रही है।
घायल महिला ने एक हमलावर को पहचाना है। जिससे मामला आपसी रंजिश का सामने आ रहा है। पुलिस हर बिंदु पर पड़ताल करने में जुटी हुई है। जल्द दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की टीमें हमलावरों को पकड़ने के लिए दबिश भी दे रही हैं।
डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
बदमाशों को थी पूरी जानकारी
अनीता मिश्रा प्रतिदिन सात से आठ बजे के बाद बीच महाकाली मंदिर जाती थीं। हमलावरों को इसकी पूरी जानकारी थी। वह मंगलवार को भी आरती में शामिल होने जा रही थीं और घटना का शिकार हो गईं।
18 साल पहले हुई थी पति की मौत
बताया गया है कि 18 साल पहले अनीता मिश्रा के पति स्व. सुनील मिश्रा का निधन हो गया था। जिसके बाद अनीता ने दवा का कारोबार अपनी दम पर खड़ा कर बच्चों का पालन पोषण किया था। अनीता की एक पुत्री श्रेया मिश्रा (22) और आकाश (18) हैं। पुत्री मुंबई में जॉब करती है और अनीता अपने पुत्र आकाश के रहती हैं।
चौराहों से नदारद थी पुलिस
जेल चौराहा से बस स्टैंड के बीच चौबीस घंटे वाहनों का आवागमन रहता है। घटना के समय कानपुर चुंगी व हेवट मार्केट के पास यदि पुलिस तैनात होती तो उसी समय हमलावर दबोचे जा सकते थे, लेकिन पुलिस के न होने के कारण आसानी से हमलावर घटना को अंजाम देकर भाग निकले। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। एक दिन पहले एसएसपी ने कई घंटे समीक्षा कर थानों की पुलिस को सड़क पर रहने के निर्देश दिए थे, लेकिन अगले दिन ही कप्तान के आदेशोें की धज्जियां उड़तीं नजर आईं।