{"_id":"57d85f0f4f1c1ba73dd482dc","slug":"ohe-engine-collides-with-the-wire-breaking-driver-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएचई तार टूटकर इंजन से टकराया, ड्राइवर घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओएचई तार टूटकर इंजन से टकराया, ड्राइवर घायल
Jhansi
Updated Wed, 14 Sep 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
ओएचई तार टूटकर इंजन से टकराया, ड्राइवर घायल
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण एक्सप्रेस के इंजन से मंगलवार की सुबह ओएचई का तार टूटकर टकरा गया, जिससे ड्राइवर घायल हो गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हो सका। घटना के कारण दो घंटे तक अप रेल मार्ग यातायात प्रभावित रहा, जिससे दक्षिण एक्सप्रेस के अलावा तीन अन्य ट्रेनें लेट हो गईं।
निजामुद्दीन से हैदराबाद जाने वाली दक्षिण एक्सप्रेस मंगलवार की सुबह छह बजे झांसी से बबीना की तरफ जा रही थी। इसी बीच खजराहा व बबीना स्टेशन के मध्य किलोमीटर नंबर 1108/ 13 पर एक ओवर हैड इलेक्ट्रिक (ओएचई) के झुके खंभे की कैंट लीवर एसेंबली टूट कर इंजन से टकरा गई। इससे इंजन का कांच टूट गया और कांच के कुछ टुकड़े ड्राइवर आरपी सिंह के सिर में जा लगे, जिससे वह घायल हो गए। उन्होंने सतर्कता दिखाते हुए ट्रेन को मौके पर रोक लिया। असिस्टेंट ड्राइवर इंद्रजीत सिंह ने मामले की जानकारी झांसी कंट्रोल रूम को दी। बाद में घायल ड्राइवर ने असिस्टेंट की मदद से अपने सिर पर तौलिया बांधी और उसी स्थिति में ट्रेन को बबीना स्टेशन तक ले गए। यहां ड्राइवर को सेना अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेलवे अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इधर, झांसी से टावर वैगन व दूसरा इंजन मौके पर भेजा गया। टावर वैगन कर्मचारियों ने ओएचई लाइन को दुरुस्त किया, इसके बाद क्षतिग्रस्त इंजन को हटाने के बाद दूसरा इंजन ट्रेन से जोड़ा गया। ट्रेन को आठ बजे गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। घटना के कारण साबरमती एक्सप्रेस, राजेंद्र नगर इंदौर एक्सप्रेस, अमृतसर नांदेड एक्सप्रेस लेट हो गईं।