फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   OHE engine collides with the wire breaking , driver injured

ओएचई तार टूटकर इंजन से टकराया, ड्राइवर घायल

Wed, 14 Sep 2016 01:48 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Wed, 14 Sep 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
OHE engine collides with the wire breaking , driver injured
ओएचई तार टूटकर इंजन से टकराया, ड्राइवर घायल - फोटो : demo
दक्षिण एक्सप्रेस के इंजन से मंगलवार की सुबह ओएचई का तार टूटकर टकरा गया, जिससे ड्राइवर घायल हो गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हो सका। घटना के कारण दो घंटे तक अप रेल मार्ग यातायात प्रभावित रहा, जिससे दक्षिण एक्सप्रेस के अलावा तीन अन्य ट्रेनें लेट हो गईं।
विज्ञापन

निजामुद्दीन से हैदराबाद जाने वाली दक्षिण एक्सप्रेस मंगलवार की सुबह छह बजे झांसी से बबीना की तरफ जा रही थी। इसी बीच खजराहा व बबीना स्टेशन के मध्य किलोमीटर नंबर 1108/ 13 पर एक ओवर हैड इलेक्ट्रिक (ओएचई) के झुके खंभे की कैंट लीवर एसेंबली टूट कर इंजन से टकरा गई। इससे इंजन का कांच टूट गया और कांच के कुछ टुकड़े ड्राइवर आरपी सिंह के सिर में जा लगे, जिससे वह घायल हो गए। उन्होंने सतर्कता दिखाते हुए ट्रेन को मौके पर रोक लिया। असिस्टेंट ड्राइवर इंद्रजीत सिंह ने मामले की जानकारी झांसी कंट्रोल रूम को दी। बाद में घायल ड्राइवर ने असिस्टेंट की मदद से अपने सिर पर तौलिया बांधी और उसी स्थिति में ट्रेन को बबीना स्टेशन तक ले गए। यहां ड्राइवर को सेना अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेलवे अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

इधर, झांसी से टावर वैगन व दूसरा इंजन मौके पर भेजा गया। टावर वैगन कर्मचारियों ने ओएचई लाइन को दुरुस्त किया, इसके बाद क्षतिग्रस्त इंजन को हटाने के बाद दूसरा इंजन ट्रेन से जोड़ा गया। ट्रेन को आठ बजे गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। घटना के कारण साबरमती एक्सप्रेस, राजेंद्र नगर इंदौर एक्सप्रेस, अमृतसर नांदेड एक्सप्रेस लेट हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed