{"_id":"5ee7ca298ebc3e431836cb50","slug":"officers-will-be-punished-in-the-mess-in-mneraga-jhansi-news-jhs1691722102","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा में गड़बड़ी पर नपेंगे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा में गड़बड़ी पर नपेंगे अफसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। जनपद के प्रभारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने जूम मीटिंग एप के माध्यम से चल रहे तमाम कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान अवैध खनन समेत अन्य गड़बड़ियों की भी मंत्री से शिकायत की गई। प्रभारी मंत्री ने मनरेगा के कार्यों को मानक के मुताबिक कराने की हिदायत देते हुए इसमें लापरवाही पाए जाने पर अफसरों को कार्रवाई के लिए चेताया।
विकास भवन सभागार से अधिकारियों ने कार्यों की प्रगति के बारे में बताया। प्रभारी मंत्री ने वेंटीलेटर एवं टेस्टिंग मशीन के बारे में पूछा। उन्होंने नियमित टेस्ट कराने को कहा। मनरेगा के कार्यों में किसी भी कीमत में जेसीबी के इस्तेमाल की मनाही की। पेयजल समस्या को दूर करने के लिए टैंकरों से आपूर्ति करने के निर्देश दिए। राशन वितरण एवं राशन कार्ड की स्थिति की समीक्षा करते हुए आपूर्ति के निर्देश दिए। विधायक बिहारीलाल ने पाइप पेयजल योजना तत्काल आरंभ करने की मांग की। मेयर रामतीर्थ सिंघल ने ट्रांसपोर्ट नगर बनाए जाने की जरूरत बताई। भाजपा महानगर अध्यक्ष ने बबीना क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत मंत्री से की। जिलाधिकारी ने बताया गेहूं खरीद का लगभग 35 करोड़ बकाया है। बैठक में विधायक राजीव सिंह, एमएलसी रमा निरंजन, जिलाधिकारी आंद्रा वामसी, एसएसपी डी.प्रदीप कुमार, सीडीओ निखिल टीकाराम फुंडे, नगर आयुक्त मनोज कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
कोटेदार ने ली रिश्वत, सांसद ने की शिकायत
जालौन सांसद भानू प्रताप वर्मा ने मुफ्त राशन वितरण में धांधली की शिकायत की। प्रभारी मंत्री से उन्होंने कोटेदारों का नाम लेते हुए राशन की एवज में पैसे लिए जाने की शिकायत की। सांसद की शिकायत सुनकर प्रभारी मंत्री भी सकते में आ गए।