{"_id":"d1f4149ff9d7a69974287afda0d79e2c","slug":"officer-training-campaign-stuck-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसर ट्रेनिंग में, अभियान अटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसर ट्रेनिंग में, अभियान अटका
झांसी/ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में अवैध रूप से लगे होर्डिंग्स हटाने के लिए सोमवार से शुरू होने वाला अभियान प्रभारी विज्ञापन अधिकारी के ट्रेेनिंग में लखनऊ चले जाने से अटक गया है।
शहर में जगह-जगह अवैध होर्डिंग्स लगाने से शहर की बिगड़ी सूरत को सुधारने और विज्ञापन एजेंसियों पर नकेल कसने के लिए के लिए नगर निगम प्रशासन ने सोमवार से अभियान चलाने का निर्णय लिया था। निगम प्रशासन का मानना है कि विज्ञापन एजेंसियों द्वारा की-ऑस्क आदि पर भी प्रचार सामग्री लगाई गई है, जिससे निगम को राजस्व का नुकसान हो रहा है। दो दिन पहले नगर निगम ने एक दर्जन विज्ञापन एजेंसियों को मनमाने तरीके से लगाई गई प्रचार सामग्री को स्वयं हटाने के लिए दो दिन का अल्टीमेटम दिया था। अल्टीमेटम के अनुसार सोमवार से अभियान चलाकर सभी अवैध होर्डिँग्स हटाए जाने थे। इसमें खर्चा भी विज्ञापन एजेंसियों से वसूला जाना था लेकिन, इसी दौरान प्रभारी विज्ञापन अधिकारी अनूप सूद के ट्रेनिंग के लिए लखनऊ चले जाने से अभियान नहीं चलाया जा सका।
अवैध विज्ञापन एजेंसियों पर नकेल कसने के लिए अभियान सोमवार से चलना था, लेकिन अभियान चलाने वाले प्रभारी विज्ञापन अधिकारी को शासन द्वारा लखनऊ ट्रेनिंग पर बुलवा लिया गया है। इस कारण अभियान स्थगित करना पड़ा है। अब अधिकारी के वापस आने पर ही अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
- रोहन सिंह, अपर नगर आयुक्त ।