फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   officer coud ask not write corona dead, nagar nigam made dead certificate

अधिकारी कह रहे कोरोना लिख नहीं सकते, निगम ने बना दिया मृत्यु प्रमाण पत्र

Tue, 15 Jun 2021 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
officer coud ask not write corona dead, nagar nigam made dead certificate
झांसी। नगर निगम में मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर खेल चल रहा है। नगर निगम के अधिकारी कोरोना से मरने वालों के मृत्यु प्रमाण पत्र पर कोरोना न लिखने की बात कह रहे हैं। मगर नगर निगम ने एक मृत्यु प्रमाण पत्र पर कोरोना लिखकर जारी कर दिया। सोमवार को नगर निगम में हुई जनसुनवाई के दौरान पार्षदों ने शिकायत की, तो महापौर ने इस पर नाराजगी जाहिर की। वहीं नगर आयुक्त ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के दौर में महानगर में बड़ी संख्या में लोगोें की मौत के बाद नगर निगम में लगातार मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन आ रहे हैं। लेकिन मृत्यु प्रमाण पत्र पर कोरोना से मौत होने का जिक्र नहीं किया जा रहा। इसे लेकर आए दिन नगर निगम में लोगों की कर्मचारियों से नोेंक-झोंक हो रही है। अधिकारियों ने भी मृत्यु प्रमाण पत्र पोर्टल से जारी होने का हवाला देते हुए कोरोना लिखने से इंकार किया है। मगर नगर निगम के अधिकारियों ने एक मृत्यु प्रमाण पत्र में कोरोना से मौत होने की जानकारी दर्ज कर प्रमाण पत्र जारी कर दिया। सोमवार को जनसुनवाई के दौरान पार्षद महेश गौतम, विकास खत्री, दिनेश सिंह दीपू और विमल किशोर ने महापौर रामतीर्थ सिंघल और नगर आयुक्त अवनीश राय के सामने प्रमाण पत्र पेश किया। जिसे देख महापौर ने नाराजगी जाहिर की। मामले में नगर आयुक्त ने जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

---------------
पहले दिन पहुंचीं 51 शिकायतें
नगर निगम के पुराने प्रशासनिक भवन में सोमवार से जनसुनवाई कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान महापौर रामतीर्थ सिंघल और नगर आयुक्त अवनीश राय ने जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान निर्माण विभाग की 10, गृहकर विभाग की 17, संपत्ति की चार, अतिक्रमण की चार, मार्ग प्रकाश की पांच, स्वास्थ्य विभाग की नौ, अधिष्ठान की एक और डूडा की एक समेत कुल 51 शिकायतें पहुंचीं। इस दौरान नगर आयुक्त ने सभी विभागाध्यक्ष को शिकायतों का निस्तारण कर अगली जनसुनवाई में निस्तारण आख्या देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
पार्षदों को जनसुनवाई में आना पड़ रहा
जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान एक महिला पार्षद ने भी अपनी पीड़ा रखी। महिला पार्षद इंदु वर्मा ने शिकायत की कि उनके वार्ड में एपेक्स डालने का काम उनके संज्ञान में लाए बिना शुरू करा दिया गया। साथ ही वार्ड में नाले अब तक साफ नहीं हुए हैं। पार्षद ने कहा कि अधिकारी पार्षदों की सुन रहे, इसलिए पार्षदों को जनसुनवाई में आना पड़ रहा।

--------------
जुलाई में शुरू किया जाए विद्युत शवदाह गृह
महापौर और नगर आयुक्त ने क्षेत्रीय पार्षद प्रदीप नगरिया के साथ सोमवार को उन्नावगेट स्थित श्मशानघाट पर विद्युत शवदाह संयंत्र की स्थापना का निरीक्षण किया गया। विद्युत शवदाह यंत्र में लगी चिमनी झुकी हुई थी, जिसे देख नगर आयुक्त ने कमियों को दुरुस्त कर एक जुलाई से शवदाह गृह शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही शवदाह गृह के सामने शेड डालने के लिए कहा गया। इसके साथ ही बिजौली स्थित कान्हा उपवन में निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। इस दौरान अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, अधिशासी अभियंता एमके सिंह, सहायक अभियंता अगम कटियार, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राघवेंद्र सिंह निरंजन, सहायक अभियंता एसके नायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed