फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Office and officer in lucknow work doing jhansi

कार्यालय और अधिकारी लखनऊ में, काम हो रहा झांसी में

Fri, 05 Feb 2021 01:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Office and officer in lucknow work doing jhansi
झांसी। नगर निगम में आउटसोर्स कर्मचारियों को रखने के लिए लखनऊ की एक कंपनी का चयन किया गया है। कंपनी का न तो झांसी में कार्यालय है न ही यहां कोई अधिकारी बैठता है। सदर विधायक ने भी मनमाने तरीके से कंपनी के चयन को गलत बताते हुए नगर आयुक्त को पत्र लिखकर जांच कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन

दरअसल, उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष अशोक प्याल ने सदर विधायक रवि शर्मा को ज्ञापन सौंपकर कहा था कि नगर निगम में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों का मानदेय लखनऊ की कंपनी दे रही है। लेकिन न तो कंपनी का कार्यालय झांसी में है और न ही कोई सुपरवाइजर है। कई बार से समय से वेतन न मिलने और पीएफ को लेकर सफाई कर्मचारी भटकते रहते हैं। इसे लेकर सदर विधायक रवि शर्मा ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर कहा है कि सरकार स्थानीय स्तर पर रोजगार देने के लिए प्रयास कर रही है। इसलिए आउटसोर्सिंग पर लगे कर्मचारियों की व्यवस्था स्थानीय स्तर पर की जाए। विधायक ने पत्र में कहा है कि अगर आप स्वयं पत्रावली का अवलोकन करेंगे, तो खुद पता चल जाएगा कि लखनऊ की संस्था का चयन मनमाने ढंग से एक पक्षीय निर्णय लेकर किया गया है। उन्होंने नगर आयुक्त से रुचि लेकर समस्या का समाधान कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed