{"_id":"6066c0b547e3171e69783b5d","slug":"nun-case-update-three-including-rashtrabhakt-chief-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: नन प्रकरण में राष्ट्रभक्त अध्यक्ष समेत तीन पर शांतिभंग की कार्रवाई, भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: नन प्रकरण में राष्ट्रभक्त अध्यक्ष समेत तीन पर शांतिभंग की कार्रवाई, भेजे गए जेल
Fri, 02 Apr 2021 01:02 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Fri, 02 Apr 2021 01:02 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन से ननों को उतारे जाने के मामले में जीआरपी ने राष्ट्रभक्त अध्यक्ष अंचल अड़जरिया समेत तीन लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई की है। शुक्रवार सुबह तीनों को सिटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। यहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
19 मार्च को ट्रेन नंबर 08478 उत्कल एक्सप्रेस के कोच नंबर बी-2 में लीविया थोमस, हेमलता (ईसाई धर्म की नन) और श्वेता व बीतरंग को धर्मांतरण की सूचना पर उतार लिया गया था। जांच में मामला फर्जी निकलने के बाद चारों को छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
इस प्रकरण में जमकर हल्ला मचने के बाद गृह मंत्रालय ने पूरा मामला तलब किया था। आनन-फानन जांच कराई गई थी। प्रभारी एसपी सौमित्र यादव ने जांच पूरी कर रिपोर्ट लखनऊ भेज दी थी। गुरुवार की शाम गृह मंत्रालय से कार्रवाई का आदेश आते जीआरपी ने स्टेशन के पास से राष्ट्रभक्त संगठन के अध्यक्ष अंचल अड़जरिया, पुरुकेश अमरया को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने ट्रेन से सूचना देने वाले अजय शंकर तिवारी को भी पकड़ा। शुक्रवार सुबह तीनों को सिटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन