फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Number of tests increased in district hospital

Jhansi News: जिला अस्पताल में बढ़ी जांचों की संख्या, बदल रही मरीजों की स्थितिं

Tue, 05 Nov 2024 03:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Number of tests increased in district hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। मौसमी बुखार, डेंगू समेत अन्य बीमारियों के जितने मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हैं, उससे कई अधिक लैब में ब्लड टेस्ट हो रहे हैं। यहां आने वाले तीन में से एक मरीज को वायरल बुखार या अनजान संक्रमण सामने आ रहा है। ऐसे में चिकित्सक डेंगू की संभावना को देखते हुए मरीजों का हर दिन ब्लड टेस्ट करा रहे हैं। वहीं, कई मरीजों में सफेद रक्त कोशिकाएं भी कम हो रही हैं।
सामान्य तौर पर जब भी किसी व्यक्ति को बुखार आता है तो सीबीसी (कंप्लीट ब्लड काउंट) टेस्ट में मरीज की सफेद रक्त कोशिकाओं का काउंट बढ़ा आता है। इस स्थिति के पीछे चिकित्सक शरीर में संक्रमण, वायरल, फंगल, बैक्टीरिया या आघात को कारण मानते हैं।
विज्ञापन

यह सफेद रक्त कोशिकाएं ही बताती हैं कि मरीज के शरीर में संक्रमण से लड़ने की क्षमता मजबूत है या कमजोर है। इन दिनों जिला अस्पताल में भर्ती हो रहे बुखार के मरीजों में टीएलसी (टोटल ल्यूकोसाइट्स काउंट) घट रहा है। ऐसे में चिकित्सक इसे डेंगू का प्रकार मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, डेंगू की जांच में इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है जबकि मरीजों में प्लेटलेट्स की संख्या घट रही है। इसको लेकर अब चिकित्सक प्रतिदिन मरीजों का सीबीसी टेस्ट करा रहे हैं। इसके चलते अस्पताल में टेस्ट की संख्या सामान्य दिनों में मुकाबले बढ़ गई है। अमूमन जहां जिला अस्पताल में प्रतिदिन 300-400 जांच हो रही थीं। अब यह आंकड़ा 600 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed