{"_id":"674492ebdacde714820d8143","slug":"number-of-infant-deaths-at-maharani-laxmi-bai-medical-college-rose-to-18-2024-11-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झांसी अग्निकांड: कब थमेगा मौत का सिलसिला? अब तक 18 बच्चों की मौत; 15 की रात को बरपा कहर अब भी दे रहा जख्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी अग्निकांड: कब थमेगा मौत का सिलसिला? अब तक 18 बच्चों की मौत; 15 की रात को बरपा कहर अब भी दे रहा जख्म
Mon, 25 Nov 2024 08:38 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 25 Nov 2024 08:38 PM IST
सार
मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू में 15 नवंबर की रात भीषण आग लग गई थी। हादसे के वक्त वार्ड में 49 नवजात भर्ती थे, जिनमें से आग की चपेट में आने से 10 नवजातों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Jhansi Medical College Fire
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के नवजात शिशु गहन चिकित्सा केंद्र में 15 नवंबर को हुए अग्निकांड के बाद बचाए गए एक और नवजात की सोमवार को मौत हो गई। अब मरने वाले शिशुओं की संख्या 18 हो गई है।
विज्ञापन
वार्ड में 15 नवंबर को रात करीब सवा 10 बजे आग लग गई थी। इस हादसे में 10 नवजातों की मौत हो गई थी। 39 नवजातों को वार्ड से निकालकर इमरजेंसी में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान एक-एक कर पांच बच्चों ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
क्या हुआ था उस रात?
मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू में 15 नवंबर की रात भीषण आग लग गई थी। हादसे के वक्त वार्ड में 49 नवजात भर्ती थे, जिनमें से आग की चपेट में आने से 10 नवजातों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। जबकि, बाकी 39 बच्चों को आग से बचाकर मेडिकल कॉलेज व निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
हादसे के बाद से बचाए गए बच्चों की मौत का क्रम लगातार बना हुआ है। हादसे के बाद एक-एक कर आठ बच्चों की पहले ही मौत हो गई।