फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now work will be done by e-cycle, tourists will also visit the city

Jhansi News: अब ई-साइकिल से निपटा सकेंगे काम, पर्यटक भी घूमेंगे शहर

Sun, 04 Jun 2023 01:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Now work will be done by e-cycle, tourists will also visit the city
फोटो..
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महानगर में लोगों और पर्यटकों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने, पर्यावरण को साफ-सुथरा रखने के उद्देश्य से झांसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड (जेएससीएल) के तहत जल्द ही 181 ई-साइकिल उपलब्ध कराई जाएंगी। शुरुआत में 15 से 20 स्थानों पर पार्किंग स्टेशन बनाए जाएंगे। मामूली शुल्क पर लोग एक से दूसरे स्थान तक जाने के लिए इनका इस्तेमाल कर सकेंगे।

शहर में ये सुविधा शुरू करने के लिए शनिवार को जेएससीएल ने भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक साइकिल शेयरिंग सेवा प्रदाता एमवाईबीवाईके के साथ साझेदारी की है। ई-साइकिल पेडल सहायता से लैस होंगी। इसे दैनिक कामकाज, आवागमन के लिए ई-स्कूटर की तरह चलाया जा सकता है। एप पर पंजीकरण करने के बाद एमवाईबीवाईके मोबाइल एप के जरिए सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है। उपयोगकर्ता कुछ घंटे, एक दिन, एक सप्ताह या एक महीने के लिए सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। अभी अहमदाबाद, इंदौर, कोच्चि, मुंबई, नागपुर और उदयपुर शहरों में ये व्यवस्था है। जेएससीएल के सीईओ पुलकित गर्ग ने कहा कि झांसी एक लोकप्रिय पर्यटन शहर बन गया है, जो साल भर घरेलू और विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करता है। अब एमवाईबीकेवाई ने शहरवासियों के लिए ई-साइकिल की पेशकश की है। एमवाईबीकेवाई के सीईओ और संस्थापक अरिजीत सोनी ने कहा कि पूरा विश्वास है कि ई-साइकिल झांसी में आरामदायक तरीके से घूमने के लिए फायदेमंद साबित होगी
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed