फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now two thousand rupees invest bussines

Jhansi News: अब पर्यटन के क्षेत्र में दो हजार करोड़ का निवेश कर सकेंगे उद्यमी

Mon, 09 Jan 2023 10:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Now two thousand rupees invest bussines
झांसी। पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग की नई टूरिज्म पॉलिसी के तहत सरकार द्वारा मंडल के झांसी, ललितपुर और जालौन में उद्यमियों ने एक हजार करोड़ का करार किया था। लक्ष्य पूरा होने के बाद भी लोग लगातार पॉलिसी के तहत निवेश करना चाहते थे। सरकार द्वारा लक्ष्य को बढ़ा कर दोगुना कर दिया गया है।
विज्ञापन

मंडल में टूरिस्ट पॉलिसी के तहत होटल, वेलनेस टूरिज्म, रिसोर्ट, थीम पार्क, एडवेंचर टूरिज्म, ग्रामीण पर्यटन, विलेज टूरिज्म को स्थापित करने पर पर्यटन विभाग द्वारा जमीन की खरीद के साथ ही निर्माण कार्य करने पर तीस फीसदी की सब्सिडी का नियम है। इसके साथ ही मानचित्र स्वीकृत करने पर सौ फीसदी की छूट को प्रदान किया जाता है। योजना के तहत सरकार ने पर्यटन विभाग को एक हजार करोड़ रुपये का लक्ष्य तय किया था। योजना के तहत एक हजार करोड़ रुपये का निवेश पूरा होने के बाद भी उद्यमी पर्यटन क्षेत्र में निवेश करने के लिए काफी उत्सुक थे। लेकिन अब सरकार द्वारा लक्ष्य को एक हजार करोड़ से बढ़ाकर दो हजार करोड़ रुपये कर दिया गया है। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी कीर्ति ने बताया कि मंडल में पर्यटन के क्षेत्र में उद्यमियों के साथ एक हजार करोड़ का करार किया गया है। लेकिन अब लक्ष्य को बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed