फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now the night will also hot, it will be very bad

अब रातें भी तपेंगी, बहुत खलेंगी

Sat, 22 Apr 2017 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 22 Apr 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
Now the night will also hot, it will be very bad
nibu pani - फोटो : demo
अधिकतम तापमान के साथ - साथ अब न्यूनतम तापमान भी बढ़ रहा है। इससे रातें भी गर्म होंगी। मौसम विभाग ने शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो इस गर्मी के सीजन का सर्वाधिक रहा। वहीं, अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस बना रहा। गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा।  
विज्ञापन

दिन में गर्मी पहले से ही बढ़ी हुई है। दिन भर चटख धूप खिली रहती है। पिछले एक सप्ताह के दरम्यान अधिकतम तापमान उछाल मारकर 45 डिग्री पर जा पहुंचा है, जो इस गर्मी के सीजन का सर्वाधिक है। लेकिन, अब न्यूनतम तापमान भी लगातार उछाल मार रहा है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री था, जो बृहस्पतिवार को बढ़कर 28 डिग्री पर पहुंच गया था। लेकिन, शुक्रवार को इसमें तीन डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है। रात का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यानी कि अब लोगों को रात में भी राहत मिलने वाली नहीं है। जबकि, अब तक दिन की भीषण गर्मी झेलने के बाद रात में थोड़ा सुकून मिल जाता था।  मौसम वैज्ञानिक डा. मुकेश चंद्र ने बताया कि आगामी चार - पांच दिनों तक मौसम का यही मिजाज रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और बढ़ोत्तरी की संभावना है।
विज्ञापन


रहो होशियार, वरना बच्चे होंगे बीमार 
मौसम के तल्ख तेवर लोगों को बीमारियों की चपेट में ले रहे हैं। खासतौर पर बच्चे बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। इसका अंदाजा जिला अस्पताल में के बाल रोग विभाग में आने वाले मरीजों को देखकर लगाया जा सकता है। बाल रोग विशेषज्ञ डा. अतुल गुप्ता ने बताया कि पिछले एक पखवाड़े के दरम्यान बीमार बच्चों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। रोजाना पचास से साठ मरीज बुखार, उल्टी और दस्त के आ रहे हैं। बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बरतें सावधानी 
- बच्चों को बाहर की चीजें न खाने दें 
- बर्फ न खाने दें
- धूप से घर आने पर उन्हें नींबू पानी या ग्लूकोज पिलाएं 
- ठंडक से एकदम गर्मी में न भेजें और गर्मी से एकदम से ठंडक न दें 
- ठंडी कोल्ड ड्रिंक से दूर रखें 
- हल्का खाना दें, खासतौर पर रात में 
- मौसमी फल खिलाते रहें 
- उबला या आरओ का पानी ही पीने को दें 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed