{"_id":"67cb4e9f12fe95b74806fc9d","slug":"now-the-applications-for-bed-joint-entrance-exam-will-be-filled-till-april-1-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-508848-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: अब बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आवेदन एक अप्रैल तक भरे जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: अब बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आवेदन एक अप्रैल तक भरे जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि एक अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। इसमें 25 मार्च तक सामान्य शुल्क और इसके बाद 26 मार्च से एक अप्रैल तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन होंगे।
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आवेदन 15 फरवरी से बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर शुरू हुए थे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च थी। आवेदन की गति कम होने पर बीयू प्रशासन ने शासन को पत्र लिखकर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की। इस पर शासन ने शुक्रवार को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया शासन ने बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आवेदन की अंतिम तिथि एक अप्रैल तक बढ़ा दी है। उन्होंने बताया कि पंजीकरण करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 1.50 लाख से ज्यादा हो गई है जबकि 94 हजार ने फीस जम करके फार्म भर दिया है।