फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   now target locked to yippy noddles

मैगी के बाद अब यिप्पी के नूडल्स निशाने पर

Thu, 11 Jun 2015 01:11 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Thu, 11 Jun 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
झांसी। मैगी
विज्ञापन
के बाजार से बाहर होने के बाद अब खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफडीए) की नजर अन्य कंपनियों के नूडल्स पर है। बुधवार को विभागीय टीम ने नूडल्स के दो नमूने एकत्र किए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने की प्रक्रिया चल रही है।



एफडीए के अभिहित अधिकारी आरके गुप्ता के निर्देशन में विभागीय टीम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील सचान के नेतृत्व में शहर क्षेत्र के बाजारों में नूडल्स की जांच की। दो दर्जन से अधिक दुकानों की जांच में मैगी नूडल्स कहीं नजर नहीं आया। अन्य कंपनियों के नूडल्स भी कम ही मिले। टीम ने थोक विक्रेता तहसील के पास स्थित अग्रवाल डिस्ट्रीब्यूटर के यहां से आईटीसी के यिप्पी ब्रांड के दो नमूने लिए। 35 व 70 ग्राम के अलग अलग पैकेटों से नमूने भरे गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार जांच अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed