फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now, NOC for Jalkal payment will have to be attached in the application for name transfer.

Jhansi News: अब नामांतरण के आवेदन में लगानी होगी जलकल भुगतान की एनओसी

Tue, 23 Jun 2026 02:16 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Tue, 23 Jun 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Now, NOC for Jalkal payment will have to be attached in the application for name transfer.
झांसी। नगर निगम में नामांतरण कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन के दौरान जलकल भुगतान की एनओसी भी लगानी पड़ेगी। तभी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण मानी जाएगी। ये व्यवस्था तत्काल लागू कर दी गई है।
विज्ञापन

अब तक भवनों के नामांतरण के लिए नगर निगम संपत्ति की कुल कीमत का एक प्रतिशत शुल्क वसूलता था। इस हिसाब से 15 लाख रुपये कीमत के भवन का नामांतरण कराने के लिए भवन स्वामी को 15 हजार रुपये चुकाने पड़ते थे। नई उपविधि लागू होने के बाद अब एक हजार से 10,000 रुपये में भवन नामांतरण करा सकेंगे। बैनामा में संपत्ति के मूल्य के हिसाब से दरों का निर्धारण किया गया है। नई उपविधि लागू करने की प्रक्रिया चलने के बाद नामांतरण के आवेदन आने बेहद कम हो गया थे। अब इसमें वृद्धि के आसार हैं।
विज्ञापन

इसी बीच नगर निगम ने आवेदन के दौरान एक शर्त जोड़ी है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि नगर निगम की वेबसाइट पर अपलोड किए जाने वाले प्रपत्रों में गृहकरदाताओं द्वारा जल संस्थान की ओर से जारी जलकल के भुगतान की रसीद संलग्न नहीं की जाती है, जिससे जल संस्थान को जलकल की मद में वसूली प्रभावित हो रही है। ऐसे में ऑनलाइन नामांतरण दर्ज करने से पहले जलकल भुगतान की अनापत्ति प्रमाणपत्र भी अपलोड करने होगा। इसके बाद ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed