फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now new Jhansi will be settled in one thousand acres, Rs 950 crore will be spent

Jhansi News: अब एक हजार एकड़ में बसेगा नया झांसी, 950 करोड़ होंगे खर्च

Thu, 30 May 2024 03:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Now new Jhansi will be settled in one thousand acres, Rs 950 crore will be spent
- अंबावाय की जमीन बीडा में चली गई, अब रुंदकरारी में ही और जमीन खरीदेगा जेडीए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी विकास प्राधिकरण करारी और रुंदकरारी में अब एक हजार एकड़ में नया झांसी बसाएगा। अंबावाय की जमीन बीडा में जाने के बाद नए झांसी के लिए रुंदकरारी में ही और जमीन खरीदी जाएगी। 90 करोड़ की पहली किस्त मिलने के बाद अब जेडीए शासन से दूसरी किस्त मांगेगा। नए झांसी के विकास पर 950 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
पिछले साल जेडीए की बोर्ड बैठक में नया झांसी बसाने की मंजूरी मिली थी। पहले करारी, रुंदकरारी और अंबावाय में 512 एकड़ में झांसी को विकसित किया जाना था। इसी बीच सरकार ने बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के गठन की मंजूरी दे दी। ऐसे में अंबावाय क्षेत्र बीडा के अधीन आ गया। यहां तक बीडा का विस्तार किया जाना है।
विज्ञापन

इसलिए जेडीए को अपनी योजना बदलनी पड़ी। अब जेडीए करारी और रुंदकरारी में ही नया झांसी बसा रहा है। अंबावाय की जगह अब रुंदकरारी में झांसी का विस्तार किया जाएगा। पहले नया झांसी 512 एकड़ में बसाया जाना था, मगर अब निर्धारित बजट से जेडीए एक हजार एकड़ भूमि खरीदेगा। नए झांसी को बसाने पर 950 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------

380 करोड़ से खरीदनी है जमीन, 90 करोड़ मिल चुके
जेडीए को नए झांसी के लिए 380 करोड़ रुपये से जमीन खरीदनी है। 50 फीसदी बजट शासन द्वारा उपलब्ध कराया जाना है। जबकि, बाकी 50 प्रतिशत बजट जेडीए को खर्च करना है। जमीन खरीद के लिए शासन ने पहली किस्त के तौर पर 90 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। जेडीए द्वारा 65 करोड़ रुपये से करीब 180 एकड़ जमीन खरीदी भी जा चुकी है। जल्द ही जेडीए शासन से 100 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त जारी करने की मांग करेगा।

----------

वर्जन..
पहले 512 एकड़ में नया झांसी बसाया जाना था। मगर अब एक हजार एकड़ में इसका विकास किया जाएगा। रुंदकरारी में ही और जमीन खरीदी जाएगी। नया झांसी बसाने में 950 करोड़ रुपये खर्च होंगे। - आलोक यादव, उपाध्यक्ष, जेडीए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed