फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now money will not be spent on getting angioplasty done in medical college.

Jhansi News: मेडिकल कॉलेज में एंजियोप्लास्टी कराने पर अब खर्च नहीं होंगे पैसे

Sat, 02 Dec 2023 11:41 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Now money will not be spent on getting angioplasty done in medical college.
- 20 दिसंबर तक मरीजों के लिए शुरू हो जाएगी सुविधा - शासन ने असाध्य रोगियों के लिए दिए तीन करोड़
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में अब एंजियोप्लास्टी कराने पर मरीजों को पैसा खर्च करके स्टंट नहीं खरीदना पड़ेगा। शासन से असाध्य रोगियों के लिए दो करोड़ रुपये बजट मिलने के बाद 20 दिसंबर तक नि:शुल्क स्टंट डालने की सुविधा शुरू हो जाएगी। अभी एंजियोप्लास्टी कराने पर 48 से 50 हजार रुपये खर्च आता है।

मेडिकल कॉलेज में हर महीने करीब 25 एंजियोप्लास्टी होती हैं। किसी मरीज को एक तो किसी को तीन से चार स्टंट तक डलते हैं। ये इस बात पर निर्भर करता है कि मरीज के दिल की कितनी नसें ब्लॉक हैं। चूंकि, स्टंट काफी महंगे आते हैं। ऐसे में हर कोई एंजियोप्लास्टी करा भी नहीं पाता है। चूंकि, किडनी, लिवर, कैंसर और हार्ट आदि बीमारियां असाध्य रोगों में आती हैं और इसके लिए शासन द्वारा बजट भी दिया जाता है। किडनी, लिवर, कैंसर के इलाज के लिए गरीब होना पात्र है। मगर ह्रदय रोग के लिए ऐसा नहीं है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने बताया कि अब सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक की कार्डियोलॉजी यूनिट में नि:शुल्क एंजियोप्लास्टी होगी। पांच लाख रुपये के स्टंट तो तत्काल मंगवाए जा रहे हैं। 20 दिसंबर तक मरीजों को नि:शुल्क स्टंट डलने शुरू हो जाएंगे। दो करोड़ रुपये से करीब पांच सौ स्टंट खरीदे जाएंगे। बाकी, एक करोड़ रुपये किडनी, कैंसर, लिवर आदि बीमारियों के मरीजों पर खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed