फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now Jhansi-Bina third railway line will travel five kilometers

Jhansi News: अब पांच किलाेमीटर घूमेगी झांसी-बीना तीसरी रेल लाइन

Mon, 09 Dec 2024 02:29 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 09 Dec 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Now Jhansi-Bina third railway line will travel five kilometers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। एएसआई (आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया) ने धौर्रा से जाखलौन के बीच ऐतिहासिक जैन मंदिर होने के चलते तीसरी लाइन के काम पर रोक लगा दी थी। इसके बाद रेलवे ने बोर्ड से लेकर मंत्रालय तक कोशिश की गईं, लेकिन धौर्रा-जाखलौन के बीच सौ मीटर के दायरे में ट्रैक बिछाने की अनुमति नहीं मिली। अब रेलवे ने ट्रैक को पांच किलोमीटर तक घुमाकर बिछाने पर काम शुरू कर दिया है। इसके लिए भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है।
ललितपुर से लेकर जाखलौन तक जैन धर्म के ऐतिहासिक मंदिर हैं। इसी तीर्थ क्षेत्र के धौर्रा-जाखलौन रेलखंड में भी कई मंदिर बने हुए हैं, जो भारतीय पुरातत्व द्वारा संरक्षित हैं। रेलवे ने इसी क्षेत्र से तीसरी लाइन बिछाने का प्रोजेक्ट बनाया, लेकिन जैसे ही ट्रैक बिछाने का कार्य समापन की ओर बढ़ा तो एएसआई ने सौ मीटर के दायरे में लाइन बिछाने पर आपत्ति दर्ज कराते हुए इस क्षेत्र को संरक्षित बताया और काम रुकवा दिया। यहां काम अटक जाने पर रेलवे ने मंत्रालय से लेकर रेलवे बोर्ड तक फाइलें दौड़ाईं, लेकिन नतीजा शून्य रहा और एएसआई ने कानून का हवाला देते हुए भूमि देने से इंकार कर दिया। इसके बाद रेलवे ने प्रोजेक्ट में अब बदलाव किया और संरक्षित क्षेत्र से लाइन को घुमाने की तैयारी शुरू कर दी। सोमवार को यहां रेल मुख्यालय की टीम ने सर्वे किया। इसके बाद निर्णय हुआ कि यहां से अब तीसरी लाइन 5.01 किलोमीटर घुमाव के साथ आगे जोड़ी जाएगी।
विज्ञापन



भूमि अधिग्रहण के लिए जिला प्रशासन से होगी वार्ता
तीसरी लाइन को घुमाव देने के लिए रेलवे अब भूमि अधिग्रहण में जुट गया है। इसके लिए जिला प्रशासन से वार्ता की जाएगी, ताकि तीसरी लाइन के लिए जमीन की खरीद की जा सके। ्र
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
संरक्षित भूमि होने के चलते धौर्रा-जाखलौन के बीच सौ मीटर के क्षेत्र में लाइन नहीं बिछाई जा सकती थी। अब यह ट्रैक 5.01 किलोमीटर घुमाव के बाद आगे ले जाकर जोड़ा जाएगा। इसके लिए सर्वे हो गया है और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया की जाएगी।
-मनोज कुमार सिंह, मंडल रेल जनसंपर्क अधिकारी, झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed