फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now in 41 wards of the city, garbage will be raised directly from the houses

अब चालीस वार्डो में सीधे घरों से उठेगा कूड़ा

Wed, 03 Nov 2021 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Now in 41 wards of the city, garbage will be raised directly from the houses
झांसी। महानगर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान का काम इस माह बढ़कर 41 वार्डों तक पहुंच जाएगा हालांकि यह काम पिछले माह ही पूरा हो जाना था, लेकिन वाहनों की संख्या में इजाफा न होेने से यह काम पिछड़ गया। वहीं, उम्मीद जताई जा रही कि नए वर्ष तक ही पूरे एक साथ सभी साठ वार्डों में घरों से कूड़ा उठान किया जा सकेगा।
विज्ञापन

घरों से कूड़ा उठाने की व्यवस्था खत्म करके निगम प्रशासन ने इस वर्ष स्मार्ट सिटी मिशन के जरिए नए सिरे से यह कार्य शुरू कराया। साठ वार्डों में चरणबद्ध तरीके से यह काम लागू किए जाने थे लेकिन, वाहनों की कमी की वजह से यह काम पिछड़ता जा रहा है। नंवबर तक महज 41 वार्डों में ही घरों से कूड़ा उठाया जा सकेगा। निगम अफसरों के मुताबिक अभी मसीहागंज, आजादगंज, नानकगंज, सिविल लाइंस पश्चिमी, सीपी मिशन, सिविल लाइंस उत्तरी, मुकरयाना, सिविल लाइंस दक्षिणी, सिविल लाइंस प्रथम, खुशीपुरा, तालपुरा प्रथम, तालपुरा द्वितीय एवं खुशीपुरा द्वितीय आदि इलाके शामिल हुए हैं। कुछ दिनों पहले ही हंसारी, बिजौली एवं राजगढ़ इलाके में भी यह काम शुरू हो गया जबकि अन्य दूर-दराज के इलाकों में यह काम आरंभ नहीं हो सका है। इसमें प्रेमनगर, नगरा, पुलिया नंबर नौ के आसपास समेत अन्य वार्ड भी शामिल हैं। निगम अफसरों का कहना है कि यह पूरा काम स्मार्ट सिटी की देखरेख में चल रहा है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनीत कुमार का कहना है कि अतिरिक्त वाहन मिलते ही शेष बचे वार्डों में भी काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

घरों के बजाय दूर से उठाते हैं कूड़ा
नगर निगम भले स्मार्ट सिटी मिशन के जरिए नए सिरे से कार्य आरंभ कराने का दावा कर रहा हो लेकिन, लोगों की शिकायतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। निगम हेल्पलाइन में रोजाना ही दर्जनों शिकायतें ऐसी रहती हैं, जिनमें लोगों का कहना है कि कूड़ा गाड़ी घरों के बजाए मोहल्ले के एक जगह पर खड़ा कर दिया जाता है। इस वजह से तमाम लोग उसमें कूड़ा नहीं फेंकते हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी का कहना है कि शिकायत मिलने पर वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed