{"_id":"5719226c4f1c1b83038b48c7","slug":"now-easily-find-and-commerce-registration","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब और आसानी से मिलेगा वाणिज्य कर पंजीयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब और आसानी से मिलेगा वाणिज्य कर पंजीयन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
sell tax, jhansi news
- फोटो : demo
झांसी। व्यापारियों को अब वाणिज्य कर पंजीयन लेने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। अब विभाग ने ऑनलाइन पंजीयन लेने की प्रक्रिया को और आसान कर दिया है। पंजीयन कराने से पूर्व बायोमेट्रिक विधि की भी आवश्यकता नहीं होगी। गैर संवेदनशील वस्तुओं का पंजीयन एक दिन में व संवेदनशील वस्तुओं का 15 दिन में पंजीयन हो सकेगा।
अभी तक वाणिज्य कर विभाग में पंजीयन लेने के लिए व्यापारियों को जटिल प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था। कार्य स्थल के निरीक्षण के उपरांत ही पंजीयन मिल पाता था। कार्य स्थल के सत्यापन में अधिकारी कई दिन बिता देते थे। मगर अब ऐसा नहीं होगा। वाणिज्य कर विभाग ने ऑनलाइन पंजीयन लेना बेहद आसान कर दिया है। व्यापारियों को गैर संवेदनशील वस्तुओं में एक दिन में पंजीयन दिया जाएगा। पंजीयन देने के उपरांत ही व्यापारी की बायोमेट्रिक प्रक्रिया को पूरा कराया जाएगा।
इसके अलावा पचास लाख से कम टर्नओवर करने वाले ऐसे व्यापारी जो प्रांत के अंदर खरीद बिक्री करते हैं, उन्हें जमानत देने की भी आवश्यकता नहीं है। जबकि, संवेदनशील वस्तुओं के मामलों में व्यापार स्थल की जांचोपरांत व्यापारी को 15 दिन में पंजीयन मिल सकेगा। संवेदनशील वस्तुओं में सुपारी, लोहा, मैंथा ऑयल आदि वस्तुएं आती हैं। ऑनलाइन पंजीयन के आवेदन में कोई कमी है तो उसे तुरंत व्यापारी को फोन पर अवगत कराया जाएगा, ताकि कमी दूर कर पंजीयन जारी किया जा सका।
विज्ञापन
इस संबंध में जोनल कमिश्नर मेवालाल गुप्ता ने बताया कि ऑनलाइन पंजीयन के अलावा अब सभी खंड अधिकारी हर माह अपने क्षेत्रों में पंजीयन शिविर लगाएंगे। ताकि दायरे में आ रहे अधिक से अधिक व्यापारियों को वाणिज्य कर विभाग में पंजीकृ त कराया जा सके।
जोन में 35 हजार हैं पंजीकृत व्यापारी
झांसी जोन में सात जिले हैं। इनमें झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, उरई व चित्रकूट शामिल हैं। इनमें झांसी संभाग के तीन जिलों में करीब इक्कीस हजार व बांदा संभाग के चार जिलों में करीब चौदह हजार पंजीकृत व्यापारी हैं।