फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now digital map of metropolitan houses will be ready, launched on 18th

Jhansi News: अब महानगर के घरों का तैयार होगा डिजिटल नक्शा, 18 को शुभारंभ

Sun, 16 Feb 2025 02:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Now digital map of metropolitan houses will be ready, launched on 18th

विज्ञापन





अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। अब महानगर के घरों का भी डिजिटल नक्शा तैयार किया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने राष्ट्रीय भू-स्थानिक ज्ञान आधारित शहरी बस्तियों का भूमि सर्वेक्षण (नक्शा) योजना शुरू की है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत झांसी नगर निगम को भी शामिल किया गया है। 18 फरवरी को योजना का शुभारंभ होगा।



सरकार की ओर से गांव में बने घरों के स्वामियों को घरौनी का वितरण किया जा रहा है। यह घर के मालिकाना हक का प्रमाणपत्र होता है। इसी तरह अब झांसी महानगर के भवनों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने की तैयारी है। बताया गया कि नक्शा योजना के तहत भूमि का सटीक और पारदर्शी रिकॉर्ड तैयार करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


पायलट प्रोजेक्ट के तहत सेटेलाइट तस्वीरों और आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर क्षेत्र का डिजिटल नक्शा तैयार किया जाएगा। योजना के तहत भू-सर्वे के विशेषज्ञ वाली टीम भी काम करेगी। प्रदेश में 10 नगर निकायों को पायलट प्रोजेक्ट के तहत शामिल किया गया है। इसमें झांसी और गोरखपुर नगर निगम का भी चयन किया गया है। बाकी आठ नगर पालिकाएं शामिल हैं। इस योजना का शुभारंभ मप्र के रायसेन में 18 जनवरी को केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया जाना है। झांसी नगर निगम सदन में भी कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




ड्रोन समेत अन्य तकनीक का होगा इस्तेमाल



डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए ड्रोन और हवाई मानचित्रण तकनीक आदि का इस्तेमाल किया जाएगा। डिजिटल भूमि रिकॉर्ड के फायदे के बारे में भवन स्वामियों और रियल स्टेट कारोबारियों आदि को बताया जाएगा।


वर्जन..



नक्शा योजना के पायलट प्रोजेक्ट के तहत झांसी नगर निगम को भी शामिल किया गया है। योजना के तहत महानगर के भवनों का डिजिटल नक्शा तैयार होगा। - सत्य प्रकाश, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed