फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now Data Science, AI and ElectronicsSchool students will study the system

Jhansi News: अब डाटा साइंस, एआई और इलेक्ट्राॅनिक सिस्टम की पढ़ाई करेंगे स्कूली छात्र

Sat, 05 Oct 2024 02:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Now Data Science, AI and ElectronicsSchool students will study the system
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। स्कूली छात्र अब घर बैठे डाटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम में सर्टिफिकेट कोर्स की पढ़ाई कर सकेंगे। आईआईटी के विशेषज्ञों ने 2 से 8 सप्ताह के सर्टिफिकेट कोर्स तैयार किए हैं। 11वीं और 12वीं कक्षा के आर्ट्स, कॉमर्स, मेडिकल और नॉन मेडिकल स्ट्रीम के छात्र इन कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। ऑनलाइन क्लास में पढ़ने वाले छात्रों का मूल्यांकन भी ऑनलाइन ही होगा। कोर्स की दाखिला विंडो ओपन हो गई है। इसकी 500 रुपये फीस होगी और पहला बैच 21 अक्तूबर से शुरू होगा।
आईआईटी मद्रास के सेंटर फॉर आउटरीच एंड डिजिटल एजुकेशन (सीओडीई) के अध्यक्ष प्रोफेसर एंड्रयू थंगराज ने बताया कि संस्थान ने 4 वर्षीय बीएस ऑनलाइन डिग्री के बाद स्कूली छात्रों को उभरते मार्केट डिमांड वाले क्षेत्रों से जोड़ने के लिए आईआईटीएम स्कूल ऑफ कनेक्ट प्रोग्राम शुरू किया है। इसके अलावा डाटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रानिक सिस्टम ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए गए हैं। इस कोर्स के माध्यम से स्कूलों में ही छात्रों को कॅरिअर विकल्पों के बारे में जानकारी मिल जाएगी। बाद में कुछ अन्य कोर्स भी जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन

---
किसी भी स्ट्रीम के छात्र
ले सकते हैं दाखिला
बीएस डिग्री के फैकल्टी कॉर्डिनेटर प्रोफेसर विग्नेश मुथुविजयन ने कहा कि राज्य सरकारों के अलावा विभिन्न स्कूल शिक्षा बोर्ड के माध्यम से छात्रों को जागरूक किया जा रहा है। इसमें सरकारी स्कूलों के किसी भी माध्यम के छात्र सीधे दाखिला ले सकते हैं। डाटा साइंस व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स में आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के छात्र दाखिला ले सकते हैं, जबकि इलेक्ट्रानिक सिस्टम कोर्स के लिए 11वीं और 12वीं कक्षा में मैथ्स और फिजिक्स विषय की पढ़ाई अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed