फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now Daggamar buses will also be contracted, passengers will get facility

अब डग्गामार बसों को भी किया जाएगा अनुबंधित, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

Mon, 19 Sep 2022 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Now Daggamar buses will also be contracted, passengers will get facility
झांसी। महानगर में चल रहे डग्गामार वाहनों से परिवहन विभाग को काफी नुकसान हो रहा है। बिना परमिट दौड़ रहीं बसों को रोकने के लिए खूब कवायद की जा रही है लेकिन कार्रवाई के बाद भी इनके हौसले बुलंद रहते हैं। ऐसे में विभाग ने बीच का रास्ता निकालते हुए डग्गामार बसों को रोडवेज में अनुबंध करने का प्रस्ताव बनाया है। इसके लिए परिवहन मुख्यालय की ओर से जिले में सभी रूटों पर चलने वाले डग्गामार वाहनों की सूची मांगी गई है।
विज्ञापन

दरअसल झांसी के ज्यादातर रूटों पर डग्गामार वाहन फर्राटे भर रहे हैं। परिवहन विभाग की ओर से कई बार डग्गामार वाहनों को बंद कराने की कोशिश की गई लेकिन विभाग की हर कोशिश नाकाम साबित हुई है। इसके बाद परिवहन विभाग ने नई कवायद शुरू की है। विभाग की ओर से सभी रूटों पर डग्गामार वाहनों का सर्वे किया जा रहा है। इसके बाद संबंधित बसों के मालिकों से वार्ता की जाएगी। उनके सामने बसों को अनुबंधित तौर पर लगाने का प्रस्ताव रखा जाएगा।
विज्ञापन

इसमें रोडवेज और आरटीओ के अधिकारी संयुक्त रूप से रूटों पर डग्गामार वाहनों का सर्वे कर रहे हैं। परिवहन मुख्यालय की ओर से सभी डिपो से डग्गामार वाहनों की सूची मांगी गई है। इसके चलते डिपो को हर 15 दिन में एक से दो रूटों का सर्वे कर डग्गामार वाहनों की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर डग्गामार वाहनों को चिह्नित करने की योजना पर कार्य चल रहा है। जो बसें रोडवेज के नियमों पर खरी उतरती हैं, उन्हें अनुबंधित में शामिल किया जाएगा। - प्रियम श्रीवास्तव, एआरएम परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed